फाइनेंशियल टाइम्स में मंगलवार को छपी एक खबर के मुताबिक भारत में मेटल और सीमेंट सेक्टर की एक जानी मानी कंपनी समूह JSW Group, Holcim AG (होल्सिम एजी) की भारतीय सब्सिडियरी अंबुजा सीमेंट ( Ambuja Cements) और एसीसी लि. (ACC Ltd) के लिए 7 अरब डॉलर का बोली लगाएगी।
JSW Group के चेयरमैन साजन जिंदल ने फाइनेंशियल टाइम्स से कहा है कि कंपनी इसमें से 4.5 अरब डॉलर का ऑफर अपनी इक्विटी और 2.5 अरब डॉलर का ऑफर प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स को जरिए रखेगी। इन प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि JSW को अंबुजा सीमेंट में 63 फीसदी का अधिग्रहण करेगी।
गौरतलब है कि स्विटजरलैंड स्थिति होलोसिम सीमेंट के अपने कोर बिजनेस से डाइवर्सीफाई करके बिल्डिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस करने की रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी का फोकस टिकाऊ विकास पर है। इसको ध्यान में रखकर वो अपने भारतीय सीमेंट कारोबार को बेचना चाहती है। स्विस कंपनी होल्सिम की अंबुजा सीमेंट में 63.41 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि एसीसी लिमिटेड के 50.05 फीसदी शेयर अंबुजा सीमेंट के पास हैं। इसके अलावा होल्सिम की एसीसी में 4.48 फीसदी डायरेक्ट शेयरहोल्डिंग भी है। अंबुजा सीमेंट्स में 63.41 फीसदी हिस्सेदारी है।
ब्लूमबर्ग न्यूज ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि गौतम अडानी का अडानी ग्रुप भी होल्सिम से अंबुजा सीमेंट को खरीदना चाहता है। इस खबर पर JSW,होल्सिम, अंबुजा सीमेंट और ACC से रायटर्स को अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
अंबुजा सीमेंट और एसीसी दोनों की लिस्टेड कंपनियां हैं। सोमवार यानी पिछले कारोबारी दिन में एनएसई पर अंबुजा सीमेंट का शेयर 366.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। आज यह शेयर 368.55 रुपये पर खुला था। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 442.50 रुपये के स्तर पर है जबकि इसका 52 वीक लो 274.00 रुपये पर है।
इसी तरह एसीसी सीमेंट कल के कारोबार में एनएसई पर 2,232.90 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि आज 2,235.10 रुपये के स्तर पर खुला था। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 2,589.00 रुपये के स्तर पर है जबकि इसका 52 वीक लो 1,854.00 रुपये पर है।