Nelco को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए मिला एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस, स्टॉक में लगा अपर सर्किट

एक्सपर्ट प्रकाश गाबा को इस स्टॉक में और तेजी की है उम्मीद

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
लाइसेंस मिलने पर Nelco के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा

सरकार ने नेलको (Nelco) को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के ट्रायल के लिए एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस दे दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ISRO के साथ ट्रायल की शुरुआत कर सकती है। सेटेलाइट पॉलिसी आने के बाद कंपनी कैनेडा की कंपनी Telesat के साथ सेवाएं दे सकती हैं। सरकार का ये कदम सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। Nelco टाटा ग्रुप की कंपनी है।

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि पिछले महीने हमने जानकारी दी थी कि टाटा ग्रुप की कंपनी Nelco ने सरकार से सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के ट्रायल के लिए एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस की मांग की है और इसके लिए जरूरी शर्तों को पूरा कर रहा है। आज हमें सूत्रों से जानकारी मिली है कि नेलको को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड एक्सपेरिमेंट लाइसेंस मिला है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 3 महीने के लिए लाइसेंस दिया है।

असीम ने आगे कहा कि सरकार की तरफ भले ही 3 महीनों के लिए लाइसेंस जारी किया गया है लेकिन जरूरत पड़ने पर कंपनी 6 महीने तक ट्रायल कर सकती है। फिलहाल कंपनी ISRO के साथ ट्रायल कर सकती है। सेटेलाइट पॉलिसी आने के बाद कंपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। लाइसेंस मिलने के बाद Nelco की कैनेडियन कंपनी Telesat के साथ सेवाएं शुरू करने की योजना है।


असीम कहा कि इस बारे में Nelco ने बयान दिया है कि कंपनी ने कनाडा की कंपनी Telesat के साथ कॉर्पोरेशन का करार किया है। कंपनी द्वारा भारत में सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं लाने के लिए करार किया गया है। इस समय सरकार से सभी रेगुलेशन को हरी झंड़ी मिल गी है और नेलको ने कहा है कि इस संदर्भ में सरकार से सभी मंजूरियां मिली हैं।

Aurobindo Pharma का शेयर 3% फिसला, अमेरिकी दवा नियामक से वार्निंग लेटर मिलने के बाद दिखी गिरावट

सीएनबीसी-आवाज़ पर ये खबर प्रकाशित होने के बाद Nelco के शेयर में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला। ये शेयर में खबर का असर आते है ये अपने 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया।

बाजार के दिग्गज एक्सपर्ट प्रकाश गाबा ने कंपनी के लिए इस खबर को पॉजिटिव बताया। उन्होंने कहा इस समय स्टॉक पर 859.75 रुपये पर अपर सर्किट लगा है लेकिन इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 971.95 रुपये रहा लिहाजा इसमें सर्किट खुलने पर खरीदारी की जा सकती है क्योंकि इसका अपमूव ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।