Get App

Nelco को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए मिला एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस, स्टॉक में लगा अपर सर्किट

एक्सपर्ट प्रकाश गाबा को इस स्टॉक में और तेजी की है उम्मीद

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2022 पर 3:54 PM
Nelco को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए मिला एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस, स्टॉक में लगा अपर सर्किट
लाइसेंस मिलने पर Nelco के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा

सरकार ने नेलको (Nelco) को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के ट्रायल के लिए एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस दे दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ISRO के साथ ट्रायल की शुरुआत कर सकती है। सेटेलाइट पॉलिसी आने के बाद कंपनी कैनेडा की कंपनी Telesat के साथ सेवाएं दे सकती हैं। सरकार का ये कदम सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। Nelco टाटा ग्रुप की कंपनी है।

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि पिछले महीने हमने जानकारी दी थी कि टाटा ग्रुप की कंपनी Nelco ने सरकार से सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के ट्रायल के लिए एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस की मांग की है और इसके लिए जरूरी शर्तों को पूरा कर रहा है। आज हमें सूत्रों से जानकारी मिली है कि नेलको को सेटेलाइट ब्रॉडबैंड एक्सपेरिमेंट लाइसेंस मिला है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 3 महीने के लिए लाइसेंस दिया है।

असीम ने आगे कहा कि सरकार की तरफ भले ही 3 महीनों के लिए लाइसेंस जारी किया गया है लेकिन जरूरत पड़ने पर कंपनी 6 महीने तक ट्रायल कर सकती है। फिलहाल कंपनी ISRO के साथ ट्रायल कर सकती है। सेटेलाइट पॉलिसी आने के बाद कंपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। लाइसेंस मिलने के बाद Nelco की कैनेडियन कंपनी Telesat के साथ सेवाएं शुरू करने की योजना है।

असीम कहा कि इस बारे में Nelco ने बयान दिया है कि कंपनी ने कनाडा की कंपनी Telesat के साथ कॉर्पोरेशन का करार किया है। कंपनी द्वारा भारत में सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं लाने के लिए करार किया गया है। इस समय सरकार से सभी रेगुलेशन को हरी झंड़ी मिल गी है और नेलको ने कहा है कि इस संदर्भ में सरकार से सभी मंजूरियां मिली हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें