VEDANTA और THERMAX पर ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट, जानिये स्टॉक्स को खरीदना, बेचना या करना है होल्ड

CLSA ने VEDANTA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर लक्ष्य 400 रुपये तय किया है

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
VEDANTA और THERMAX पर जानें ब्रोकर्स का नजरिया

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

VEDANTA

VEDANTA के शेयरों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी इस साल पिछले साल से ज्यादा डिविडेंड देगी और साथ ही कर्ज घटाने पर भी रणनीति बना रही है।


Trade Spotlight | Trent, IFB Industries, JSW Steel पर आज क्या हो निवेशकों की रणनीति?

Brokerage on VEDANTA

CLSA की VEDANTA पर राय

CLSA ने VEDANTA पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Vedanta Resources का कर्ज 4 अरब डॉलर तक घटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने अगले 3 साल में कर्ज घटाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने आगे किसी Inter-Company लोन से इनकार किया है। इसके साथ ही लागत घटाने पर और क्षमता विस्तार पर कंपनी का फोकस बढ़ा है। दूसरी तरफ कमोडिटी के दाम बढ़ने से कंपनी को फायदा हो रहा है। वहीं कंपनी का री-रेटिंग के लिए कैपिटल एलोकेशन और प्रोजेक्ट एग्जिक्यूशन पर जोर है।

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई

THERMAX

Thermax को 1,176 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को Sulphur Recovery Block के लिए ऑर्डर मिला है।

Brokerage on VEDANTA

KOTAK INSTL EQ की THERMAX पर राय

KOTAK INSTL EQ ने THERMAX पर राय देते हुए इसमें Add रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,270 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के ऑर्डर बैकलॉग 30% पर हैं जो कि रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की ऑर्डर बुक देखते हुए कंपनी की आगे की ग्रोथ बेहतर नजर आती है। कंपनी द्वारा SRU EPC कारोबार में एट्री से वॉल्यूम अच्छे रहने की संभावना है। इसके अलावा ऑर्डर बैकलॉग और क्षमता विस्तार से मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।