बाजार ने 17 मार्च को लगातार दूसरे सत्र में मजबूत प्रदर्शन किया क्योंकि बुल्स ने अपना दबदबा बनाए रखा। निफ्टी आईटी को छोड़कर एनएसई पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स 2-3 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। सेक्टर की बात करें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी ऑटो में बढ़त देखने को मिली जो कि क्रमशः 2.77 प्रतिशत और 2.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
बाजार में जो स्टॉक ऐक्शन में थे, उनमें ट्रेंट (Trent) भी शामिल रहा रहा, जिसमें फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट में सबसे ज्यादा लगभग 8 प्रतिशत बढ़त रही और ये 1,262 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ; JSW Steel, Nifty50 पर तीसरा सबसे बड़ा गेनर रहा जो 4.56 प्रतिशत बढ़कर 685 रुपये पर बंद हुआ; वहीं IFB Industries लंबे समय के बाद 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 997 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
इन तीनों शेयरों में गुरुवार को लगातार दूसरे सत्र में तेजी जारी रही।
इन 3 शेयरों में आज यानी सोमवार को कारोबार के दौरान क्या करना चाहिए इस पर कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान (Shrikant Chouhan of Kotak Securities) ने निवेशकों को सुझाव दिये हैंः
श्रीकांत चौहान ने कहा कि डेली और इंट्राडे चार्ट पर स्टॉक हायर हाई और हायर लो सीरीज होल्ड कर रहा है जो मोटे तौर पर ट्रेंट के लिए पॉजिटिव है। अगले कुछ कारोबारी सत्र के लिए बुल्स के लिए 1,200 रुपये का रुझान निर्णायक स्तर होगा। अगर यह इससे ऊपर बना रहता है तो इसमें 1,300-1,345 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं।
दूसरी तरफ, 1,200 रुपये का स्तर तोड़ने के बाद इसमें संभवतः 1,130-1,100 रुपये तक त्वरित अल्पकालिक गिरावट देखने को मिल सकती है।
श्रीकांत ने कहा कि हमारा विचार है कि, मध्यम अवधि के लिहाज से रुझान अभी भी कमजोरी में है, लेकिन अल्पावधि की बात करें तो वर्तमान पुलबैक रैली जारी रहने की संभावना है।
ब्रेकआउट ट्रेडर्स के लिए 950 रुपये का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल होगा। यदि ये इसके नीचे जाता है तो 900-870 रुपये तक गिरने की संभावना बन सकती है।
दूसरी तरफ बुल्स के लिए 1,050-1,100 रुपये के स्तर तात्कालिक अवरोध देखने को मिल सकते हैं।
वर्तमान में स्टॉक 20, 50 और 200-डे सिम्पल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है और लंबे समय के बाद साप्ताहिक चार्ट पर यह 678 रुपये के रेजिस्टेंस लेवल से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है।
ट्रेडर्स के लिए अब 200-day SMA या 670 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण होगा। इस स्टॉक के इसके ऊपर टिके रहने पर 700-715 रुपये तक तेजी बनी रह सकती है। दूसरी तरफ 670 रुपये से नीचे गिरने पर इसमें अपट्रेंड कमजोर होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )