डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो वाले केमिकल स्टॉक में ब्रोकरेजेस को दिखती है और तेजी, जानें कितना रखा लक्ष्य

इसमें ब्रोकरेज ने 222 से 231 की रेंज के साथ ही गिरावट आने पर भी खरीदारी की सलाह दी

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
ब्रोकरेज के मुताबिक इसमें 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

चेन्नई बेस्ड निवेशक कम भाव वाले शेयरों में निवेश करने के लिए जानी जाती हैं जो समय के साथ प्रमुख बेंचमार्क रिटर्न से भी ज्यादा रिटर्न देते हैं। वहीं रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) के शेयर उन शेयरों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने शेयरधारकों को अल्फा रिटर्न दिया है, हालांकि इसने उस तरह का रिटर्न नहीं दिया है, जैसा कि पिछले साल डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के ज्यादातर शेयरों ने दिया था। वहीं वेंचुरा सिक्योरिटीज (Ventura Securities) का मानना ​​​​है कि डॉली खन्ना का पोर्टफोलियो स्टॉक अपने शेयरधारकों को अब भारी रिटर्न देना शुरू कर सकता है।

वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, रेन इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर के करीब है और यह उच्च स्तर को ब्रेक कर सकता है और डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो शेयर में सुपर ट्रेंड अत्यधिक पॉजिटिव होने के कारण लगभग 350 रुपये के उच्च स्तर को छू सकता है।

टेक्निकल चार्ट पैटर्न पॉजिटिव बताते हुए वेंचुरा सिक्योरिटीज कहते हैं, "शेयर का भाव 129 रुपये (जनवरी 2020) से गिरना शुरू हुआ और 44.90 रुपये (मार्च 2020) के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद इसमें वैल्यू बाईंग हुई और स्टॉक ने औसत से ऊपर कारोबार करना शुरू कर दिया और अगस्त 2021 में लगभग 273 रुपये का उच्च स्तर बनाया।"


जेफ्फरीज ने कहा इस साल घटेगी मेटल की चमक, जानें मेटल स्टॉक्स और एलएंडटी पर ब्रोकरेजस रिपोर्ट

वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में कहा "डॉली खन्ना के इस स्टॉक का सुपर ट्रेंड पॉजिटिव मोड में है और स्टॉक ने 20 अगस्त 2021 के बाद कभी भी 52-हफ्ते के एवरेज के नीचे नहीं गया। हाल ही में स्टॉक ने पिछले 8 हफ्ते के उच्च स्तर से ऊपर ब्रेकआउट दिया और सर्पोटिव वॉल्यूम के साथ 244.70 रुपये का उच्च स्तर बनाया।"

रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों के संबंध में पोजीशनल निवेशकों के लिए वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया, "कोई भी निवेशक 222 रुपये से 231 रुपये की रेंज में खरीदारी शुरू कर सकता है और 215 रुपये और 204 रुपये से 209 रुपये प्रति शेयर रेंज पर डिप्स पर और अधिक खरीदारी कर सकता है। हालांकि इसमें 198 रुपये पर स्टॉपलॉस बनाए रखना चाहिए और 350 रुपये का भाव आने पर इसके आसपास मुनाफा बांधना चाहिए।"

दिसंबर 2021 तिमाही के लिए रेन इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार डॉली खन्ना के पास कंपनी के 38,63,925 शेयर हैं, जो कि इस केमिकल कंपनी की कुल जारी चुकता पूंजी (total issued paid-up capital) का 1.15 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।