चेन्नई बेस्ड निवेशक कम भाव वाले शेयरों में निवेश करने के लिए जानी जाती हैं जो समय के साथ प्रमुख बेंचमार्क रिटर्न से भी ज्यादा रिटर्न देते हैं। वहीं रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) के शेयर उन शेयरों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने शेयरधारकों को अल्फा रिटर्न दिया है, हालांकि इसने उस तरह का रिटर्न नहीं दिया है, जैसा कि पिछले साल डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के ज्यादातर शेयरों ने दिया था। वहीं वेंचुरा सिक्योरिटीज (Ventura Securities) का मानना है कि डॉली खन्ना का पोर्टफोलियो स्टॉक अपने शेयरधारकों को अब भारी रिटर्न देना शुरू कर सकता है।
