Get App

BSE Ltd के बोर्ड ने बोनस इश्यू पर विचार करने का किया ऐलान, शेयर में आया 7% का उछाल

बीएसई का शेयर शुरुआती कारोबार में 7% बढ़कर 1961 रुपये हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2021 पर 11:04 AM
BSE Ltd के बोर्ड ने बोनस इश्यू पर विचार करने का किया ऐलान, शेयर में आया 7% का उछाल
आज बीएसई के शेयरों में दिखा उछाल

बीएसई लिमिटेड (BSE Limited) ने ऐलान किया है कि उसके बोर्ड की बैठक 8 फरवरी को बोनस इश्यू और वित्तीय नतीजों पर विचार करने के लिए होगी जिसके बाद इसके शेयरों में आज उछाल आया और एनएसई पर बीएसई लिमिटेड के शेयर शुरुआती कारोबार में 7% बढ़कर ₹1961 के स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई ने कहा कि आपको सूचित किया जाता है कि लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 29(1)(ए) के अनुसार निदेशक मंडल की एक बैठक मंगलवार, 8 फरवरी, 2022 को होने वाली है, जिसमें अन्य विषयों के साथ 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही और नौमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) पर और सीमित समीक्षा रिपोर्ट पर विचार किया जायेगा और मंजूरी दी जायेगी।

2022 OUTLOOK: जानिये INVESTEC की UTILITIES सेगमेंट में अगले साल के लिए टॉप पिक

मिंट की खबर के मुताबिक बीएसई एनएसई को दिए एक बयान में कहा है कि इसके अलावा, सेबी लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 29(1)(f) के अनुसार निदेशक मंडल, अन्य विषयों के साथ उपरोक्त बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा जो कि अपेक्षित मंजूरी के अधीन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें