2022 OUTLOOK: जानिये INVESTEC की UTILITIES सेगमेंट में अगले साल के लिए टॉप पिक

जानते हैं INVESTEC की UTILITIES सेगमेंट में क्या है टॉप पिक-

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 9:24 AM
युटिलिटी सेक्टर के इन सेगमेंट में अगले साल होगी कमाई

पूरी दुनिया इस समय नये साल के मुहाने पर खड़ी है। लोग अगले साल के जश्न, स्वागत की तैयारियों में लगे हैं। हालांकि कोरोना के नये वैरिएंट से अगले साल के जश्न और उत्साह में कमी भी दिखाई दे रही है। लेकिन कोरोना के खतरे के बीच इन्वेस्टेमेंट करके पैसा कमाने का मौका भी निवेशक नहीं चूकना चाहते हैं। निवेशकों के लिए ब्रोकरेज हाउसेज की तरफ से निवेश के लिए अलग-अलग सेक्टरों से बेहतरीन पिक्स नये साल के मौके पर पेश की जा रही हैं।

INVESTEC ON UTILITIES

INVESTEC की NTPC पर राय


INVESTEC ने NTPC पर राय देते हुए कहा है कि ये अगले साल के लिए युटिलिटीज में इनकी टॉप पिक होगी। NTPC के मौजूदा वैल्युएशन में सोलर ग्रोथ की संभावनाएं शामिल नहीं है। इसलिए इन्होंने इसमें खरीदारी की राय देते हुए इसका लक्ष्य 200 रुपये तय किया है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले RBL Bank, Supriya Lifescience, Bliss GVS Pharma और अन्य स्टॉक्स

INVESTEC की CESC पर राय

INVESTEC ने CESC पर राय देते हुए कहा है कि अगले साल में इसमें भी तेजी देखने को मिल सकती है। उनका कहना है कि CESC का वैल्युएशन आकर्षक, डिस्ट्रीब्यूशन के निजीकरण से कमाई के मौके हैं लिहाजा इस पर खरीदारी की सलाह दी है और इसका लक्ष्य 115 रुपये तय किया है।

INVESTEC की POWER GRID पर राय

INVESTEC ने POWER GRID पर राय देते हुए कहा है कि इसमें अगले साल कमाई के मौके बन सकते हैं क्योंकि Power Grid में 6% डिविडेंड यील्ड बरकरार रहने की उम्मीद है। इसलिए इसमें खरीदारी करनी चाहिए और इसमें 220 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।