Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले RBL Bank, Supriya Lifescience, Bliss GVS Pharma और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 8:46 AM
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Supriya Lifescience | कंपनी 28 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। फाइनल इश्यू प्राइस 274 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।


Sastasundar Ventures | बड़े निवेशक आशीष कचोलिया ने कंपनी में 2.25 लाख इक्विटी शेयर 447 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे जबकि माइक्रोसेक विजन ट्रस्ट वन (Microsec Vision Trust One) ने एनएसई पर 2.25 लाख शेयर समान कीमत पर बेचे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला है।

Bliss GVS Pharma | बल्क डील्स डेटा के मुताबिक प्रार्थना एंटरप्राइजेज (Prarthana Enterprises) ने कंपनी में एनएसई पर 112.12 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 7,52,570 इक्विटी शेयर खरीदे है।

HP Adhesives | विदेशी निवेशक सेंट कैपिटल फंड (Saint Capital Fund) 315 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2,64,287 इक्विटी शेयर बेचकर कंपनी से बाहर हो गया और निवेशक मनीवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज (Moneywise Financial Services) ने उसी कीमत पर 1.6 लाख शेयर बेचे हालांकि, विजय जयंतीलाल संघवी ने कंपनी में 1.15 लाख शेयर 315 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे और बीडब्ल्यू ट्रेडर्स (BW Traders) ने एनएसई पर 315 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,25,649 शेयर खरीदे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

IIFL Wealth Management | कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर कुल मिलाकर 120 करोड़ रुपये के 1,200 रेटेड सिक्योर्ड रिडीमेबल प्रिंसिपल प्रोटेक्टेड मार्केट लिंक्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के आवंटन को मंजूरी दी है।

Gokaldas Exports | ICRA ने कंपनी की लाइन ऑफ क्रेडिट (LOC) के लिए लॉन्ग टर्म रेटिंग को BBB (स्टेबल) से A- (पॉजिटिव) में अपग्रेड कर दिया है। आउटलुक को संशोधित कर स्टेबल से पॉजिटिव कर दिया है। इसी तरह, रेटिंग एजेंसी ने एलओसी के लिए शॉर्ट टर्म रेटिंग को ए3+ से ए2+ में अपग्रेड कर दिया है।

Lippi Systems | कंपनी ने 9.45 करोड़ रुपये में एक पार्टनरशिप फर्म Image Gravures के साथ मशीनरी की बिक्री और ट्रांसफर के लिए एक समझौता किया है।

Shyam Metalics and Energy | कंपनी ने स्पंज आयरन निर्माण क्षमता में 20 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की, जो कि 1.39 एमटीपीए से बढ़कर 1.67 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई।

Maharashtra Seamless | कंपनी को ईआरडब्ल्यू और सीमलेस पाइप की आपूर्ति के लिए पीएसयू कंपनियों से 150.70 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

RBL Bank | बैंक ने बजाज फाइनेंस के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की पार्टनरशिप को 5 साल की अवधि के लिए दिसंबर 2026 तक बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।