BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 1,91,622.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा फायदे में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) रहीं। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला BSE बेंचमार्क 1,498.02 अंक यानी 2.67 फीसदी का उछाल आया। पिछले दो हफ्ते से घरेलू बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 57,673.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,36,447.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
