चिंता भरे बाजार में शेयर्स खरीदना है? कौन से स्टॉक्स होने चाहिए आपके रडार पर?

निवेशक bank, real estate और capital goods सेक्टर्स के क्वालिटी स्टॉक्स खरीद सकते हैं

अपडेटेड Feb 24, 2022 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
कमजोर बाजारों में Reliance और Bharti Airtel के शेयर्स खरीदे जा सकते हैं

Stock market today: यूक्रेन पर जारी रूसी आक्रमण पर कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह के कारोबार में एनएसई निफ्टी 500 अंक के करीब है जबकि बीएसई सेंसेक्स करीब 1650 अंक टूट गया है। शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी अपने 200-डीएमए से नीचे फिसल गया है। इसकी वजह से 16,000 के स्तर पर और कमजोरी आ सकती है हालांकि इसमें अभी 16,400 इंटरमीटियेट सपोर्ट स्तर है। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी भी अपने 200-डीएमए से नीचे फिसल गया है जहां 35,500 अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर है जबकि 34000 उसके आगे का अहम सपोर्ट स्तर है। हालांकि गिरता हुआ बाजार स्मार्ट निवेशकों के लिए मौके भी लेकर आता है क्योंकि गिरते बाजार में उचित भाव पर क्वालिटी स्टॉक्स खरीदने का मौका मिलता है।

Tradingo के पार्थ न्याती ने कहा, "लंबी अवधि के निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए और निचले स्तरों से खरीदारी के अवसरों की तलाश करनी चाहिए। निवेशकों कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, फाइनेंशियल जैसे सेक्टर के शेयरों में निचले स्तरों पर निवेश के लिए रडार पर रखना चाहिए।"

Geojit Financial Services के वीके विजयकुमार ने कहा, "निवेशकों को कोई भी बड़ी पोजीशन लेने से पहले इंतजार करना चाहिए और सामने आने वाली स्थिति को देखना चाहिए। निवेशकों को अच्छे वैल्यू और कमाई वाले स्टॉक और सेगमेंट में खरीदारी के मौके तलाशने चाहिए।"


फरवरी सीरीज की मंथली एक्सपायरी पर बाजार में गहरा दबाव, जानें एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय किन स्टॉक्स पर लगाया दांव

इस कमजोर बाजार में आईटी शेयरों को खरीदने के लिए पोजीशनल निवेशकों को सलाह देते हुए वीके विजयकुमार ने कहा, "आईटी का वैल्यूएशन अधिक है। ये एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी संभावनाओं में लगातार सुधार हो रहा है। इस क्षेत्र से उम्मीद से बेहतर रिजल्ट आ सकते है। निवेशक आईटी में हाई क्वालिटी वाले शेयरों को धीरे-धीरे एक्युमुलेट करने के लिए बाजार के इस तेज करेक्शन का उपयोग कर सकते हैं।"

लंबी अवधि के निवेशकों को इस गिरते बाजार में ग्रीन शेयरों सुझाव देते हुए SMC Global Securities के सौरभ जैन ने कहा, "बैंक, रियल एस्टेट और कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टर्स में खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा निवेशक इस कमजोर बाजारों में रिलायंस और भारती एयरटेल जैसे क्वालिटी शेयरों को खरीदने का विचार कर सकते हैं।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।