Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा जब तक निफ्टी 16800 के नीचे और बैंक निफ्टी 6500 के नीचे ट्रेड करेंगे इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है
फरवरी सीरीज की मंथली एक्सपायरी पर बाजार में गहरा दबाव दिख रहा है। हालांकि निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 अंक सुधरा है। निफ्टी 16500 के ऊपर निकलने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी में भी रिकवरी दिख रही है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस आज की मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपने दमदार ट्रेड्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में FRESH SHORTS बनते दिखाई दिये
INDUS TOWER, AMARAJA, RAIN और INDIGO
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में LONG UNWINDING बनती दिखाई दी
IBUL HSG, VODAFONE, AU BANK और ATUL
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में FRESH LONG बनते दिखाई दिये
NALCO और HINDALO
किन स्तरों पर बैंक निफ्टी और निफ्टी में राइटर्स हैं एक्टिव
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18500 के स्तर एक्टिव नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38200 और 38500 के स्तर एक्टिव नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 38000, 37900 और 37500 के स्तर एक्टिव नजर आये
Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय
Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते जोरदार गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इस युद्ध का अंदाजा पहले से ही लगाया गया था। इसलिए हमें बाजार निचले स्तरों पर कुछ हद तक सेटल होते हुए दिखाई दे सकते हैं। बाजार अब इस परिस्थिति को पचाने की कोशिश करता हुआ नजर आ सकता है। लेकिन इस युद्ध के साइड इफेक्ट का अंदाजा भी लगाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मार्केट में मंदी के चलते भारतीय बाजारों में और भी करेक्शन या गिरावट बढ़ सकती है।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश ने कहा कि जिस हिसाब से इसमें गिरावट आई है और इन दोनों इंडेक्सेस ने अपने सपोर्ट स्तर को तोड़ा है उसे देखते हुए हमें लगता है कि आज भी ये अपने 200 DMA के नीचे क्लोज होते हुए नजर आ सकते हैं।
निफ्टी जब तक 16800 के नीचे ट्रेड करेगा और बैंक निफ्टी 36500 के नीचे ट्रेड करेगा तब तक इसमें पुल बैक आने के बाद भी बिकवाली या गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा बाजार मे स्टॉक्स में भी करेक्शन देखने को मिला है और इसमें और गिरावट संभव है।
Axis Securities के राजेश पालवीय के कमाई वाले स्टॉक्स
Ambuja Cement March Fut : बेचें- 307 रुपये, स्टॉपलॉस- 312 रुपये, लक्ष्य- 295 से 290 रुपये
Lupin March Fut : बेचें- 723 रुपये, स्टॉपलॉस- 735 रुपये, लक्ष्य- 700 रुपये
राजेश पालवीय का सुझाया कमाई का सस्ता ऑप्शन : Divis Lab
राजेश ने कहा कि आज के कमाई वाले सस्ते ऑप्शन के रूप में उन्होंने फार्मा स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि डिविज लैब की मार्च सीरीज की 4000 के स्ट्राइक वाली पुट 136 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 160 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं हालांकि इसमें 120 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )