सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर मार्केट के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में नया हफ्ते में दूसरे कारोबारी दिन को 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते YES Securities के अमित त्रिवेदी, AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे और Religare Broking के अजीत मिश्रा के बीच मुकाबला हो रहा है। रोहित सिंगरे पहली बार खेल में हिस्सा ले रहे हैं। इस खेल में कोई भी मुकाबला जीते लेकिन निवेशक इनकी राय और अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके मुनाफा कमा सकते हैं।
तीसरे दिन अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 5.83% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन अजीत मिश्रा के सुझाये स्टॉक्स ने 1.88% का निगेटिव रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY HIND COPPP
अमित ने इसमें 112 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 123 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 109 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
AVP Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY Wipro
रोहित ने इस स्टॉक में 547 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 540 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 580 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः SELL IndusInd Bank
अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 896 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 830 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 920 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
YES Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY EID PARRY
अमित ने इसमें 417 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 450 के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें 405 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः SELL ADANI PORT
अजीत ने कहा कि इस स्टॉक में 674 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 630 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 695 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।