ई-कॉमर्स ब्यूटी प्रोडक्ट्स वाली दिग्गज कंपनी नायका (Nykaa) के संचालक FSN E-Commerce Ventures के इनसाइडर्स ने पिछले हफ्ते शेयर में तीव्र बिकवाली के बीच 19 मिलियन डॉलर (या 139 करोड़ रुपये) के शेयर बेच दिये ये जानकारी बीएसई के आंकड़ों से पता चली है। नायका में शीर्ष ब्रास वाले इनसाइडर्स ने कंपनी के 984,528 शेयर 1,424 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेंचे। ये भाव आईपीओ मूल्य 1,125 रुपये प्रति शेयर से 27 प्रतिशत प्रीमियम पर हैं।
शेयर बेचने वाले विक्रेताओं की सूची में मुख्य वित्तीय अधिकारी अरविंद अग्रवाल (Chief Financial Officer Arvind Agarwal), मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी संजय सूरी (Chief Technology Officer Sanjay Suri), प्राइवेट लेवल ब्यूटी ब्रांड्स के सीईओ रीना छाबड़ा (CEO of private label beauty brands Reena Chhabra), सीईओ नायकमन निहिर पारिख (CEO NykaaMan Nihir Parikh) और वाइस प्रेसिडेंट नेहा ग्रोवर (Vice President Neha Grover) शामिल हैं।
फिर भी अग्रवाल, सूरी, छाबड़ा, पारिख और ग्रोवर की अभी भी कंपनी में 0.05-0.38 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के शीर्ष प्रबंधन को Nykaa के employees’ stock option program के तहत कंपनी के इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं।
Nykaa के शीर्ष प्रबंधन के सदस्यों द्वारा होल्डिंग की कटौती स्टॉक में तेज गिरावट के बीच हुई है। Nykaa के शेयर नवंबर में अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 48 प्रतिशत के करीब गिर गए हैं। तब स्टॉक अपने आईपीओ मूल्य से 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया था। इसी अवधि में निफ्टी 50 इंडेक्स सिर्फ 6-7 प्रतिशत गिरा है।
Nykaa का IPO अक्टूबर 2021 के अंत में खुला था। यह इश्यू को 82 गुना सब्सक्राइब होने के साथ सफल रहा था। स्टॉक ने अपने इश्यू प्राइस से 79 प्रतिशत के प्रीमियम पर स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार शुरू किया था।
अपने आईपीओ महीने के बाद से स्टॉक नीचे की ओर गिर रहा है क्योंकि निवेशकों ने वैश्विक ब्याज दरें तेजी से बढ़ने के संकेतों के बीच कंपनी के रिच वैल्यूएशन की स्थिरता पर सवाल उठाया था।
उच्च ब्याज दरें Nykaa जैसी कंपनियों को निवेशकों के लिए कम आकर्षक बनाती हैं, क्योंकि उनके मुनाफे का शुद्ध वर्तमान मूल्य ब्याज दरों में मामूली वृद्धि के बावजूद तेजी से गिरता है। इसके अलावा Nykaa की दिसंबर तिमाही की आय प्रभावशाली नहीं थी क्योंकि बढ़े हुए खर्च के कारण शुद्ध मुनाफे में 59 प्रतिशत की गिरावट आई थी।