Get App

चिंता भरे बाजार में शेयर्स खरीदना है? कौन से स्टॉक्स होने चाहिए आपके रडार पर?

निवेशक bank, real estate और capital goods सेक्टर्स के क्वालिटी स्टॉक्स खरीद सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2022 पर 2:45 PM
चिंता भरे बाजार में शेयर्स खरीदना है? कौन से स्टॉक्स होने चाहिए आपके रडार पर?
कमजोर बाजारों में Reliance और Bharti Airtel के शेयर्स खरीदे जा सकते हैं

Stock market today: यूक्रेन पर जारी रूसी आक्रमण पर कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह के कारोबार में एनएसई निफ्टी 500 अंक के करीब है जबकि बीएसई सेंसेक्स करीब 1650 अंक टूट गया है। शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी अपने 200-डीएमए से नीचे फिसल गया है। इसकी वजह से 16,000 के स्तर पर और कमजोरी आ सकती है हालांकि इसमें अभी 16,400 इंटरमीटियेट सपोर्ट स्तर है। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी भी अपने 200-डीएमए से नीचे फिसल गया है जहां 35,500 अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तर है जबकि 34000 उसके आगे का अहम सपोर्ट स्तर है। हालांकि गिरता हुआ बाजार स्मार्ट निवेशकों के लिए मौके भी लेकर आता है क्योंकि गिरते बाजार में उचित भाव पर क्वालिटी स्टॉक्स खरीदने का मौका मिलता है।

Tradingo के पार्थ न्याती ने कहा, "लंबी अवधि के निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए और निचले स्तरों से खरीदारी के अवसरों की तलाश करनी चाहिए। निवेशकों कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, फाइनेंशियल जैसे सेक्टर के शेयरों में निचले स्तरों पर निवेश के लिए रडार पर रखना चाहिए।"

Geojit Financial Services के वीके विजयकुमार ने कहा, "निवेशकों को कोई भी बड़ी पोजीशन लेने से पहले इंतजार करना चाहिए और सामने आने वाली स्थिति को देखना चाहिए। निवेशकों को अच्छे वैल्यू और कमाई वाले स्टॉक और सेगमेंट में खरीदारी के मौके तलाशने चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें