शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
Data Patterns India: कंपनी आज यानी 24 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। इसका इश्यू प्राइस 585 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
PSP Projects: कंपनी ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट्स आईएनसी (PSP Projects INC) में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश किया है।
Apollo Micro Systems: कंपनी को DRDO से 5.72 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
Adani Enterprises: कंपनी ने मजबूत और विश्वसनीय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क कनेक्टिविटी सेवाएं और बीस्पोक सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी - अडानी डेटा नेटवर्क्स (Adani Data Networks (ADNL) बनाई है।
Glenmark Pharma: क्रिसिल ने एए- लॉन्ग टर्म रेटिंग की पुष्टि करते हुए आउटलुक को 'स्टेबल' से 'पॉजिटिव' में अपग्रेड किया है।
Mphasis: सहायक कंपनी Mphasis Consulting, UK और Ardonagh ने मिडल और बैक-ऑफिस सेवा देने के लिए एक साझा सर्विस इकाई स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है। इसके लिए Mphasis और Ardonagh ने एक बिजनेस वेंचर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत Mphasis इंग्लैंड और वेल्स की कंपनी Mrald में 51% का अधिग्रहण किया है।
TCS: स्विस बाजार (Swiss market) के सबसे पुराने निजी गैर-जीवन बीमाकर्ता ला मोबिलियर (La Mobilière, the oldest private non-life insurer) ने अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एजेंडे में तेजी लाने के लिए टीसीएस को रणनीतिक भागीदार बनाया।
SBL Infratech: कंपनी जल्द ही उत्तम नगर, नई दिल्ली में अपनी आगामी आवासीय फ्लोर्स प्रोजेक्ट 'माधव अपार्टमेंट' शुरू करेगी।
Tega Industries: कंपनी ने चिली में एक अतिरिक्त बड़ा प्लांट लगाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
ISGEC Heavy Engineering: सहायक कंपनी सरस्वती चीनी मिल ( Saraswati Sugar Mills(SSML) ने 100 KLPD इथेनॉल प्लांट में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। SSML ने प्लांट के निर्माण और इसमें काम चालू करने करने 178 करोड़ रुपये का निवेश किया है।