Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले MapmyIndia, Wipro, Rolex Rings और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2021 पर 9:01 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले MapmyIndia, Wipro, Rolex Rings और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

CE Info Systems (MapmyIndia): कंपनी आज यानी 21 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। अंतिम निर्गम मूल्य 1,033 रुपये प्रति शेयर है।

RailTel Corporation of India: कंपनी को कुल 68.31 करोड़ रुपये की लागत से सीआईएजी नेटवर्क क्षमता (CIAG network capacity) के विस्तार और वृद्धि के लिए Defence R&D Organisation से ऑर्डर प्राप्त हुआ है। काम को सात महीने की अवधि में पूरा किया जाना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें