Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले NHPC, GAIL India, Mahanagar Gas और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

अपडेटेड Jan 06, 2022 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

NHPC | ओडिशा में विभिन्न जलाशयों में 500 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलार पावर प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए जेवी कंपनी के गठन के लिए एनएचपीसी और ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ ओडिशा (GEDCOL) के बीच प्रोमोटर एग्रीमेंट हुआ।


GAIL | कंपनी ने ओएनजीसी त्रिपुरा पावर कंपनी (ONGC Tripura Power Company (OTPC) में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। OTPC त्रिपुरा के पलटाना में 726.6 मेगावाट गैस आधारित कंबाइंड साइकल पावर प्लांट की मालिक है और उसका संचालन करती है।

Bharti Airtel: एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) को तंजानिया में टावर संपत्तियों की बिक्री के लिए 15.9 करोड़ डॉलर प्राप्त हुए हैं।

Mahanagar Gas | भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये से कंपनी में 2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी जिससे हिस्सेदारी पहले के 5 प्रतिशत से बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Gautam Gems | कंपनी 13 जनवरी को इक्विटी शेयरों के राइट इश्यू के साथ-साथ 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए अनऑडिटेड वित्तीय रिजल्ट पर विचार करेगी।

Palm Jewels | कंपनी 13 जनवरी को इक्विटी शेयरों के राइट इश्यू के साथ-साथ 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए अनऑडिटेड वित्तीय रिजल्ट पर विचार करेगी।

Ganesha Ecosphere | बल्क डील्स डेटा के मुताबिक एमसीएपी इंडिया फंड (MCAP India Fund) ने एनएसई पर कंपनी में 2.5 लाख इक्विटी शेयर 535.73 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और बीएसई पर 1.5 लाख शेयर 535.42 रुपये के भाव पर बेचे।

Vishwaraj Sugar Industries | एस के ग्रोथ फंड (S K Growth Fund) ने एनएसई पर कंपनी के 10 लाख शेयर 25.35 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।

Orient Green Power Company | एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने एनएसई पर कंपनी के 38 लाख शेयरों को 22.4 रुपये प्रति शेयर की के भाव पर बेचा और बीएसई पर 45 लाख शेयरों को 22.8 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।