Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि बुधवार को India VIX 7 बढ़ा और PCR 1.68 पर दिख रहा है। इन मानकों के आधार पर देखें तो लगता है कि मार्केट ओवरबॉट हो गया है.
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,801.1 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,677 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,997 फिर 18,068.8 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
5 जनवरी को बैंकिंग, फाइनेंशियल, ऑटो और मेटल शेयरों में आई जोरदार तेजी के दम पर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। कल के कारोबार में निफ्टी 17,900 के ऊपर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 60,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर जाता दिखा। सेंसेक्स कल 367.22 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढॉत के साथ 60,223.15 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 120 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 17,925.30 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया।
GEPL Capital के मलय ठक्कर का कहना है कि बुधवार को India VIX 7 बढ़ा और PCR 1.68 पर दिख रहा है। इन मानकों के आधार पर देखें तो लगता है कि मार्केट ओवरबॉट हो गया है। ऐसे में फिर मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। इसके देखते हुए हमें ऊपरी स्तरों पर सावधान रहना चाहिए।
कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट की चाल मिलीजुली रही थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 0.25 फीसदी गिरा था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,801.1 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 17,677 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,997 फिर 18,068.8 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 37,014.06 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 36,332.23 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 38,120.06 फिर 38,544.23 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
18000 की स्ट्राइक पर 19.79 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 15.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 18500 की स्ट्राइक पर 12.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट का कॉल ओपन इंटरेस्ट है।
18700 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 17900 पर भी 1.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं।
17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।
पुट ऑप्शन डेटा
17000 की स्ट्राइक पर 34.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो जनवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। इसके बाद 17500 पर सबसे ज्यादा 27.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। वहीं, 17200 की स्ट्राइक पर 16.98 लाख कॉन्ट्रैक्ट का पुट ओपन इंटरेस्ट है।
17800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 3.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। उसके बाद 18000 पर भी 2.87 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़ते दिखे हैं। जबकि 17900 पर 2.66 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े हैं।
17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17100 और फिर 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग रही।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें अतुल, एचडीएफसी, कमिंस इंडस्ट्रीज और एचयूएल के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
FII और DII आंकड़े
5 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 336.83 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,271.95 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
6 जनवरी को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। इबताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर
ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशिया पर दबाव है। SGX NIFTY भी 130 अंक फिसला है। उधर, कल FED के मिनट्स जारी होने के बाद अमेरिकी बाजारों गिरावट दिखी। DOW करीब 390 अंक टूटा, लेकिन DOW FUTURES में आज निचले स्तरों से 100 POINT की रिकवरी है।
17900-18000 के बीच एक्सपायरी संभव: पोल
आज निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी है। आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 60 परसेंट जानकारों के मुताबिक निफ्टी 17900 से 18000 के बीच EXPIRE हो सकता है।
देश में और बढ़ी कोरोना की रफ्तार
देश में कोरोना की रफ्तार और बढ़ गई है।, दिल्ली में कल 10 हजार 665 नए मरीज मिले, मुंबई में कल 15 हजार 166 केस दर्ज हुए। महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं।