Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले RIL, Tata Steel, SBI, Shree Cement और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 9:51 AM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले RIL, Tata Steel, SBI, Shree Cement और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Results on February 7 | Union Bank of India, TVS Motor Company, NALCO, Borosil, Camlin Fine Sciences, Castrol India, Chemcon Speciality Chemicals, Clean Science and Technology, Fortis Malar Hospitals, Future Supply Chain Solutions, Gabriel India, Glaxosmithkline Pharmaceuticals, Indo Count Industries, Indian Bank, JM Financial, Jindal Stainless, Lasa Supergenerics, Likhitha Infrastructure, Nucleus Software Exports, Paisalo Digital, Peninsula Land, The Phoenix Mills, PB Fintech, Punjab & Sind Bank, Sansera Engineering, S H Kelkar and Company, Talbros Engineering, Tarsons Products, Texmaco Infrastructure, Texmaco Rail, Tube Investments of India, और Zodiac Energy के तीसरी तिमाही के नतीजे आज आएंगे।

State Bank of India:तीसरी तिमाही में SBI ने शानदार नतीजे पेश किए । बैंक के मुनाफे में 62% तो ब्याज से कमाई में साढ़े 6% की बढ़ोतरी की है। Asset Quality में भी सुधार देखने को मिला है। 25 तिमाहियों में सबसे कम SLIPPAGES RATION रहा है। शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें