Buzzing Stocks: खबरों वाले वो शेयर, जो आज दिखा सकते है दम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

Buzzing Stocks- शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

RIL पर फोकस

ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी को मंजूरी मिली है। ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी के फेज-1 का एलान किया है। साल 2030 तक 50 लाख Tn ग्रीन हाइड्रोजन का लक्ष्य रखा है। Hydrogen और Ammonia में एक्सपोर्ट हब बनने पर फोकस रहा है। L&T ने ReNew Power के साथ ग्रीन हाइड्रोजन के लिए करार किया है। RIL का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बना हुआ है। Hydrogen और बायो फ्यूल सेक्टर में कंसलटेंसी प्रोजेक्ट की योजना है।

HAL को टैक्स राहत


कंपनी को 710 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिला है। R&D खर्च के चलते टैक्स रिफंड मिला है।

Lupin को मंजूरी मिली

SOLOSEC दवा के जेनेरिक को US FDA मंजूरी मिली है।

PANACEA BIO पर फोकस

RDIF के साथ Sputnik V वैक्सीन के लिए करार किया है। घरेलू फॉर्मूलेशन एसेट्स 1908 करोड़ रुपये में Mankind Pharma को बेचे है ।

फोकस में Bajaj Auto

कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक का नेटवर्क बढ़ाएगी । डिमांड पूरा करने के लिए नेटवर्क दोगुना करेगी। 2022 में अब तक 12 नए शहरों में पहुंच बढ़ाई है।

Wipro: कंपनी ने जसजीत सिंह कांग को अपने iCORE बिजनेस के डिजिटल संचालन और प्लेटफॉर्म के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। गुरुवार को शेयर सपाट बंद हुआ था। पिछले एक साल के दौरान इस स्टॉक में 31 फीसदी की तेजी आई है और पिछले एक महीने में यह 12.6 फीसदी टूटा है।

यह भी पढ़े- Global Market: यूक्रेन संकट का दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा असर, एशियाई बाजार और SGX निफ्टी में गिरावट

TORRENT POWER पर फोकस

CRISIL ने कंपनी की क्रेडिट और NCD की रेटिंग अपग्रेड की है। CRISIL ने रेटिंग AA+/Stable से बढ़ाकर AA/Positive की है। कारोबार में मजबूत ग्रोथ को देखते हुए रेटिंग बढ़ाई है।

Ambuja Cements: Ambuja Cements ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए। चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 50% घटा है और REVENUE में 6% की बढ़त आई है। लेकिन मार्जिन पर तगड़ी चोट लगी है। एक हफ्ते में शेयर 2% से ज्यादा फिसला है ।

Texmaco Infrastructure & Holdings: कंपनी के प्रमोटर Duke Commerce ने 15 फरवरी को खुले बाजार से कंपनी के 3 लाख इक्विटी शेयरों की खरीदारी की है। जिसके परिणामस्वरुप कंपनी में Duke Commerce की हिस्सेदारी 6.38 फीसदी से बढ़कर 6.61 फीसदी हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।