शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 2 रुपये प्रत्येक के सममूल्य के 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी।
कंपनी बायबैक पर विचार करेगी। सरकारी नैचुरल गैस वितरण कंपनी 31 मार्च को पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगी।
सहायक कंपनियों ने ओडिशा और मध्य प्रदेश में कोयला ब्लॉकों के लिए बोली जीती। सहायक कंपनियों महानदी माइन्स एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड (Mahanadi Mines and Minerals Pvt Ltd) और एमपी नेचुरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (MP Natural Resources Pvt Ltd) को भारत सरकार द्वारा क्रमशः ओडिशा और मध्य प्रदेश में बिजहान और गोंडबहेड़ा उजेनी पूर्व कोयला ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।
मुकुंद फूड्स में निवेश पूरा किया। फूड डिलीवरी दिग्गज ने मुकुंद फूड्स में 13,289 सीरीज बी 1 अनिवार्य रूप से कन्वर्टिबल प्रिफरेंस शेयर्स (CCPS) और 10 इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के जरिये निवेश पूरा कर लिया है।
कंपनी ने इंडस टावर्स (Indus Towers) में 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी (Vodafone Group Plc) से संबद्ध यूरो पैसिफिक सिक्योरिटीज से इंडस टावर्स में लगभग 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी 187.88 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदेगा। डील की कुल कीमत 2,388.06 करोड़ रुपये है।
Indiabulls Housing Finance
बोर्ड ने NCDs के इश्यू को मंजूरी दी। बोर्ड ने 1,000 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के पब्लिक इश्यू को मंजूरी दी, जो कि 1,400 करोड़ रुपये की शेल्फ लिमिट के अंदर है।
कंपनी के सीएफओ ने इस्तीफा दिया। मेहुल शाह ने मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गिरिधर नागराज को नया सीएफओ नियुक्त किया है।
कंपनी ने डर्मिकूल ब्रांड को खरीदा। कंपनी ने रेकिट बेंकिज़र हेल्थकेयर (इंडिया) (Reckitt Benckiser Healthcare (India))से प्रिक्ली हीट पाउडर और कूल टैल्क कैटेगरी के अग्रणी ब्रांडों में से एक डर्मिकूल को खरीद लिया है। इस डील की कीमत 432 करोड़ रुपये है।
ICRA ने पॉजिटिव आउटलुक के साथ कंपनी की फंड-बेस्ड वर्किंग कैपिटल लिमिट की लॉन्ग टर्म रेटिंग को AA- से AA में अपग्रेड किया है।