शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
Colgate-Palmolive (India)
कंपनी की बोर्ड बैठक 28 मार्च को होगी जिसमें अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर विचार किया जायेगा।
Zee Entertainment Enterprises के सबसे बड़े शेयरधारक इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड ने 23 मार्च को कहा कि उसने छह स्वतंत्र निदेशकों को शामिल करने के लिए एक असाधारण आम बैठक (EGM) नहीं बुलाने का फैसला किया है और Zee के Sony के साथ मर्जर का भी समर्थन किया है।
फूड डिलीवरी की दिग्गज कंपनी ने अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Zomato Canada Inc. के विघटन (dissolution) के बारे में जानकारी दी।
कंपनी का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर 24 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।
कंपनी का बोर्ड 28 मार्च को 50 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिब डिबेंचर को जारी करने पर विचार करेगा और साथ ही 325 करोड़ रुपये तक के ओवरसब्सक्रिप्शन को कायम रखने के विकल्प पर भी विचार करेगा।
कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए टैलेंट अनलिमिटेड ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Talent Unlimited Online Services Private Limited (Bobble AI) में निवेश करेगी।
कंपनी का बोर्ड 29 मार्च को कंपनी के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों (fully paid-up equity shares) के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने सीएसबी बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में प्रलय मंडल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 2.05 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची। इससे कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 19.4 प्रतिशत से घटकर 17.4 प्रतिशत हो गई।
कंपनी को 118 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट एक ज्वाइंट वेंचर के पास गया है जिसमें जीपीटी का 51 प्रतिशत कंट्रोल है।
कंपनी ने 7.35 लाख इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के जरिए सहायक कंपनी गोदरेज मैक्समिल्क (Godrej Maxxmilk) में 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है।