Get App

निफ्टी पर कॉल राइटर्स का दबदबा, जानिये राइटर्स की रेंज और अमित सेठ के शानदार ट्रेडिंग पिक्स

वायदा बाजार में आज ONGC, GAIL, INDUS TOWER और COAL INDIA के शेयरों में FRESH LONG बनते दिखाई दिये

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 1:32 PM
निफ्टी पर कॉल राइटर्स का दबदबा, जानिये राइटर्स की रेंज और अमित सेठ के शानदार ट्रेडिंग पिक्स
अमित सेठ ने आज सस्ता ऑप्शन के रूप में GAIL में कॉल ऑप्शन खरीदने की सलाह दी

RBI की क्रेडिट पॉलिसी से एक दिन पहले बाजार में दबाव दिख रहा है। निफ्टी 16400 और बैंक निफ्टी 35000 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी आज कमजोर प्रदर्शन कर रहा है।

निफ्टी पर कॉल राइटर्स का दबदबा नजर आ रहा है। 16400 और 16500 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स हैं। इन दोनों स्ट्राइक के पुट राइटर्स अपनी पोजिशन काट रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 35000 पर कॉल राइटर्स ने पकड़ मजबूत कर ली है।

ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने अपने शानदार ट्रेड के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।

वायदा बाजार में आज के FRESH LONG रोल्स वाले शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें