CCI ने भारती एयरटेल में गूगल इंटरनेशनल की 1.28% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में गूगल इंटरनेशनल की तरफ से 1.28 फीसदी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 10:13 AM
CCI ने Google इंटरनेशनल की तरफ पेश किए गए संशोधनों के आधार पर प्रस्तावित कॉम्बीनेशन को मंजूरी दी है।

कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में गूगल इंटरनेशनल की तरफ से 1.28 फीसदी हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इस बयान में आगे कहा गया है कि दोनों कंपनियां भविष्य में कुछ दूसरे कर्मशियल अरेंजमेंट करने का भी इरादा रखती हैं।

CCI ने इस बारे में जारी अपने बयान में कहा है “अधिग्रहणकर्ता (Google International) और अधिग्रहण के टारगेट (Bharti Airtel) ने एक इनवेस्टमेंट करार (IA) किया है, जिसके मुताबिक अधिग्रहणकर्ता (Acquirer) टारगेट में 1.28 फीसदी माइनोरिटी और नान-कंट्रोलिंग इक्विटी स्टेक की हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगी। इस इनवेस्टमेंट करार के साथ ही। अधिग्रहणकर्ता और लक्ष्य ने अपने सहयोगियों के जरिए से कुछ कर्मशियल करार भी किए हैं। दोनों पक्षों का इरादा भविष्य में कुछ अन्य कर्मशियल अरेंजमेंट करने का भी इरादा रखती हैं ”।

इस बयान में ये भी कहा गया है कि CCI ने Google इंटरनेशनल की तरफ पेश किए गए संशोधनों के आधार पर प्रस्तावित कॉम्बीनेशन को मंजूरी दी है।


गूगल इंटरनेशनल (Google International), Google की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। Google एक डेलावेयर लिमिटेड लाइबिलिटी कंपनी है। ये Alphabet Inc की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। अधिग्रहणकर्ता एक होल्डिंग कंपनी है और Google के किसी भी उत्पाद/सेवा का स्वामित्व/संचालन नहीं करती है। हालाँकि, Google विभिन्न उत्पाद और सेवाएं देता है। इन प्रोडक्ट और सेवाओ में इसकी सर्च सेवा, Android ऑपरेटिंग सिस्टम और इसका Play ऐप स्टोर भी शामिल है।

Sebi ने कोटक महिंद्रा ट्रस्टी कंपनी, कोटक एएमसी के चीफ नीलेश शाह सहित 7 एंटिटीज पर लगाया जुर्माना, म्यूचुअल फंड रूल्स के उल्लंघन पर कार्रवाई

वहीं, भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel)का मुख्यालय भारत में है। यह एक अंतरराष्ट्रीय टेलीकम्यूनीकेशन सोल्यूशन प्रोवाइडर है। कंपना के दक्षिण एशिया और अफ्रीका के 17 देशों में 48 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। Bharti Airtel के रिटेल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मोबाइल नेटवर्क के अलावा, हाई-स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड, एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर, स्ट्रीमिंग सेवाएं (संगीत और वीडियो), डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल सेवाएं भी शामिल हैं। एंटरप्राइज़ ग्राहकों को Bharti Airtel सुरक्षित कनेक्टिविटी, क्लाउड और डेटा सेंटर सर्विसेज, साइबर सुरक्षा, IoT,विज्ञापन सेवाएं और क्लाउड बेस्ड कम्यूनिकेश सोल्यूशन प्रदान करती है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।