Cement Sector Q1 Preview : लागत में बढ़त से कंपनियों के मार्जिन पर दिखेगा दबाव, जानिए किन स्टॉक्स पर है ब्रोकरेज की नजर

Motilal Oswal का कहना है कि हाल के दिनों में आए करेक्शन के बाद सीमेंट कंपनियों के वैल्यूएशन अच्छे हो गए हैं

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 4:57 PM
मोतीलाल ओसवाल की लॉर्जकैप सीमेंट कंपनी Grasim पर भी दांव लगाने की सलाह है

जानकारों का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सीमेंट कंपनियों के अर्निंग पर दबाव देखने को मिल सकता है। इस अवधि में कंपनियों की बढ़ती उत्पादन लागत और उनके रियलाइजेशन में कायम सुस्ती का असर कंपनियों के प्रदर्शन पर दिखेगा। पहली तिमाही में कोल और पेट कोक की बढ़ती कीमतों की वजह से सीमेंट कंपनियों के मार्जिन पर दबाव की संभावना है।

सीमेंट की कीमतें

सीमेंट इंडस्ट्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली लेकिन मई-जून में कीमतों पर दबाव रहा। पूर्वी, केंद्रीय और पश्चिमी भारत में सीमेंट की कीमतों में आए गिरावट के कारण यह दबाव बना। जून का महीना ऐसा लगातार दूसरा महीना था जब सीमेंट कंपनियों को कीमत बढ़ोतरी का अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। कीमत में इस दबाव के कारण पहली तिमाही में सीमेंट सेक्टर के आय में कमजोरी देखने को मिल सकती है।


Phillip Capital ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि पहली तिमाही में इंडस्ट्री की रियलाइजेशन बढ़ाने की तमाम कोशिशों के बावजूद इस अवधि में सीमेंट कंपनियों के रियलाइजेशन में तिमाही आधार पर 1 फीसदी और सालाना आधार पर सिर्फ 3 फीसदी की मामूली बढ़त की उम्मीद है।

एक्सपोर्ट ड्यूटी के फैसले के बाद मेटल शेयरों से FPI ने निकाले 85 करोड़ डॉलर, जानिए कब सुधरेंगे इनके दिन

वहीं Axis Securities का मानना है कि पहली तिमाही में सीमेंट कंपनियों के रियलाइजेशन में तिमाही आधार पर 2-3 फीसदी और सालाना आधार पर 4-5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है। इससे सीमेंट कंपनियों को बढ़ती उत्पादन लागत से निपटने में कुछ सहायता मिलेगी।

कैसा रह सकता है वॉल्यूम

Kotak Institutional Equities का कहना है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सीमेंट इंडस्ट्री की डिमांड में पिछले वित्त वर्ष के सामान अवधि के लो बेस के कारण सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है लेकिन तिमाही आधार पर वॉल्यूम में कमजोरी देखने कोमिल सकती है और इसमें 5-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

सीमेंट इंडस्ट्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के ग्रामीण इलाकों में सीमेंट की मांग में सुस्ती बनी हुई है जबकि शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों के डिमांड भी एक समान नहीं है।

किन स्टॉक्स पर है नजर

Motilal Oswal Financial का कहना है कि ACC और Ambuja Cements को छोड़कर सभी सीमेंट स्टॉक्स ने 2022 में सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में कमजोर प्रदर्शन किया है। Motilal Oswal का यह भी कहना है कि हाल के दिनों में आए करेक्शन के बाद सीमेंट कंपनियों के वैल्यूएशन अच्छे हो गए हैं। ऐसे में UltraTech Cement मोतीलाल ओसवाल की सीमेंट सेक्टर की टॉप लॉर्ज कैप पिक है। वहीं Birla Corp मिडकैप सीमेंट सेक्टरों में मोतीलाल ओसवाल का पसंदीदा स्टॉक है। इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल की लॉर्जकैप सीमेंट कंपनी Grasim पर भी दांव लगाने की सलाह है।

इसी तरह एक्सिस सिक्योरिटीज की टॉप पिक्स में ACC,Dalmia Bharat,JK Lakshmi,JK Cement, Birla Corp और Heidelberg Cement शामिल हैं।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।