CIPLA की आय बढ़ी और मुनाफा घटा, ऐसे में ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

JEFFERIES ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 1093 रुपये तय किया है

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 10:19 AM
CIPLA पर ब्रोकरेज हाउसेज से जानें निवेश राय

तीसरी तिमाही में CIPLA ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। कंपनी की आय में 6% की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि मुनाफे और MARGIN में थोड़ी कमी नजर आई। लेकिन कंपनी के अमेरिकी और भारतीय कारोबार में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3 प्रतिशत घटकर 728.6 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में ये 748.15 करोड़ रुपये रहा था हालांकि इसके 671 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 6 प्रतिशत बढ़कर 5478.9 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में 5169 करोड़ रुपये रही थी।

BROKERAGES ON CIPLA

JEFFERIES की CIPLA पर राय


JEFFERIES ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1093 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q3 रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक रहा है जबकि EBITDA और मुनाफा उम्मीद से कम देखने को मिला है। वहीं महंगे रॉ मटीरियल और लॉजिस्टिक लागत से मार्जिन पर दबाव नजर आया है। इसकी वजह से इन्होंने इसका FY23/24 अनुमान 2 प्रतिशत घटाया है।

MARUTI SUZUKI की गाड़ियों की डिमांड में कोई कमी नहीं, जानें ब्रोकरेजेस से स्टॉक पर निवेश राय

CITI की CIPLA पर राय

CITI ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1120 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि प्रमुख मार्केट में मोमेंटम कायम है। दूसरी तरफ लागत के दबाव के बावजूद तिमाही आधार पर कंपनी की मार्जिन बेहतर दिखाई दी है। वहीं FY22 के ऊंचे बेस पर भी मुनाफे में बेहतर ग्रोथ मुमकिन है।

CLSA की CIPLA पर राय

CLSA ने CIPLA पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेय का लक्ष्य 1150 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q3 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। भारत और US बिक्री से कंपनी के नतीजों को सपोर्ट मिला है। इस समय लंबी अवधि के ग्रोथ संभावनाओं के लिहाज से वैल्युएशन आकर्षक नजर आ रहा है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।