Get App

CIPLA का शेयर चढ़ा और HERO MOTO टूटा, दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

JEFFERIES ने CIPLA पर कहा है कि आगे कई प्रोडक्ट की लॉन्चिंग कंपनी के लिए पॉजिटिव होगी और कंपनी का FY24 EBITDA मार्जिन 23.3% से बढ़कर 24.2% हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 11:06 AM
CIPLA का शेयर चढ़ा और HERO MOTO टूटा, दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड
CLSA ने HERO MOTO पर राय देते हुए कहा है कि फेस्टिव डिमांड को लेकर कंपनी उत्साहित है और सालाना आधार पर इस साल डिमांड में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

JEFFERIES की CIPLA पर राय

JEFFERIES ने CIPLA पर राय देते हुए खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य भी बढ़ाया है। ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 1,144 रुपये से बढ़ाकर 1,223 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि आगे कई प्रोडक्ट की लॉन्चिंग कंपनी के लिए पॉजिटिव होगी। वहीं कंपनी का FY24 EBITDA मार्जिन 23.3% से बढ़कर 24.2% हो सकता है। इसके साथ ही इन्होंने कंपनी का FY23/24 के लिए EPS अनुमान 4%/3% बढ़ाया है।

आज 16 सितंबर 2022 को सुबह 10.30 बजे एनएसई पर ये शेयर 2.28 प्रतिशत या 23.60 रुपये ऊपर 1056.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1083.25 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 850 रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें