शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
Adani Ports and Special Economic Zone
अडानी पोर्ट्स बंगाल में हल्दिया डॉक की क्षमता को बढ़ाएगा। इसकी सहायक कंपनी एचडीसी बल्क टर्मिनल ने हल्दिया बंदरगाह पर बर्थ नंबर 2 के मशीनीकरण के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के साथ कंसेशन एग्रीमेंट किया है।
सहायक कंपनी टाटा पावर सोलर सिस्टम्स को गुजरात में SJVN के लिए 100 मेगावाट के ग्राउंड माउंटेड प्रोजेक्ट लगाने के लिए 612 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। अवार्ड लेटर प्राप्त होने की तारीख से 11 महीने के भीतर प्रोजेक्ट चालू हो जायेगा।
Gray Birch Investment पूरी हिस्सेदारी बेचकर पीवीआर से बाहर हो गया। Plenty Private Equity FII I ने कंपनी में 7,62,499 इक्विटी शेयर (1.24% हिस्सेदारी) खुले बाजार लेनदेन के जरिये 1,877.14 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे। Plenty Private Equity Fund I ने 10,76,259 शेयर (1.76% हिस्सेदारी) को 1,887.04 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेच दिया।
कंपनी को सिविल न्यूक्लियर एनर्जी सहित क्लीन एनर्जी सेगमेंट में लगभग 540 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।
Future Lifestyle Fashions
निवेशक Pioneer Investment Fund ने 14-15 सितंबर को खुले बाजार में लेनदेन के जरिए कंपनी में 3.98 लाख इक्विटी शेयर या 0.2% हिस्सेदारी बेची है। इसके साथ कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 2.64% से घटकर 2.44% रह गई।
भारतीय रिजर्व बैंक ने स्कीम ऑफ एग्रीमेंट के तहत कैरियर प्वाइंट (नॉन-एनबीएफसी) के साथ सृजन कैपिटल (एनबीएफसी) के विलय के लिए अनापत्ति पत्र (एनओसी) जारी किया है। सृजन कैपिटल कैरियर प्वाइंट की सहायक कंपनी है।
ट्रिगिन टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी को सिटीवाइड सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज के लिए सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से ऑर्डर मिला।
कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने बोरिक एसिड डेरिवेटिव और संबंधित प्रोडक्ट्स के उत्पादन के लिए पीथमपुर में मौजूदा प्लांट लोकेशन पर एक नया प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा है। प्रोजेक्ट को आंतरिक स्रोतों से धन मुहैया कराया जायेगा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)