Aditya Birla AMC के शेयर पर है सिटी को भरोसा, जानिए क्या है टारगेट

सिटी का यह भी कहना है कि इक्विटी बिजनेस में भी कंपनी के कारोबार में बढ़ोतरी की व्यापक संभावना है। इसके अलावा यह बिड़ला ग्रुप की कंपनी है जो इसको एक मजबूत ब्रॉन्ड पहचान देती है

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
सिटी का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आज इंट्राडे में Aditya Birla Sun Life Asset Management Company के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। ब्रोकरेज हाउस सिटी ने इस स्टॉक की कवरेज ‘buy’ रेटिंग के साथ की है और इसके लिए 515 रुपये का टारगेट दिया है। सिटी का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान लेवल से 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आज यह स्टॉक अपनी शुरुआती बढ़त कायम रखने में कामयाब नहीं रहा। फिलहाल 2 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 0.60 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 401.60 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है।

Aditya Birla AMC फिक्सड इनकम सेगमेंट में लीडिंग एसेट मैनेजमेंट कंपनी है जिसका बाजार हिस्सेदारी 10.5 फीसदी है। सिटी का यह भी कहना है कि इक्विटी बिजनेस में भी कंपनी के कारोबार में बढ़ोतरी की व्यापक संभावना है। इसके अलावा यह बिड़ला ग्रुप की कंपनी है जो इसको एक मजबूत ब्रॉन्ड पहचान देती है ।


निचले स्तरों से आई खरीदारी और कच्चे तेल में नरमी ने भरा जोश, Sensex 350 अंक ऊपर, Nifty 15550 के करीब

सिटी का यह भी मानना है कि वित्त वर्ष 2023 के 20 गुना PE पर यह स्टॉक HDFC AMC की तुलना में ज्यादा अच्छा नजर आ रहा है।

इस बीच मीडिया में इस तरह की खबरें आई है कि Aditya Birla AMC और एक ग्लोबल रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट एडवाइजर BentallGreenOak की अपनी ज्वाइंट प्लेटफॉर्म के जरिए बाजार से करीब 1000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस पैसे का इस्तेमाल देश के रियल एस्टेट प्रोजेक्टों में क्रेडिट इन्वेस्टमेंट के तौर पर किया जाएगा।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।