Get App

CLSA का इस फार्मा स्टॉक पर आया दिल, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि Gland Pharma के रेवेन्यू में अगले 3 साल में 15-20 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल सकती है जो इसके लॉन्ग टर्म एवरेज से ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2022 पर 12:09 PM
CLSA का इस फार्मा स्टॉक पर आया दिल, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश
सीएलएसए का मानना है कि Gland Pharma जैसे भारतीय कंपनियों को इस उभरते ट्रेड का फायदा मिलेगा।

ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए इंडिया (CLSA India) ने Gland Pharma की कवरेज ‘buy' रेटिंग के साथ शुरु की है। सीएलएसए का कहना है कि पश्चिमी देशों की तमाम बड़ी कंपनियां अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट की आउटसोर्सिंग के लिए अब चाइना के बाहर नजरें दौड़ा रही हैं। इससे Gland Pharma जैसी कंपनी को फायदा होगा।

सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पश्चिमी देशों की कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को डावर्सिफाइड करने के लिए अब चीन के बाहर विकल्प तलाश रही है जिसका फायदा भारतीय कंपनियों को मिलेगा । भारतीय कंपनियां कम लागत पर वैज्ञानिक और तकनीकी रुप से कूशल वर्क फोर्स की सुविधा रखती है जिनका फायदा उनको मिलेगा।

सीएलएसए ने आगे कहा कि अगले 4 साल में यानी 2026 तक भारत का फार्मा आउटसोर्सिंग मार्केट सालाना आधार पर 11 फीसदी की दर से ग्रोथ करता नजर आ सकता है और यह इंडस्ट्री 200 अरब डॉलर की हो सकती है।

दवाओं का आविष्कार करने वाली कंपनियां रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर आने वाली लागत को कम करके अपनी कार्य क्षमता में विस्तार करने पर फोकस कर रही है । इसका फायदा तकनीकी रुप से दक्ष भारतीय कंपनियों को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें