Get App

CLSA ने कहा एकदम फिट है कोटक-फेडरल डील, जानिये कोटक बैंक को इस मर्जर से कैसे होगा फायदा

कोटक-फेडरल डील पर CLSA का मानना है कि ऐसा हुआ तो कोटक बैंक के EPS और बुक वैल्यू में ग्रोथ हो सकती है जबकि ये डील फेडरल बैंक के लिए पॉजिटिव साबित होगी और इससे कोटक बैंक की लोन ग्रोथ और मजबूत होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 3:01 PM
CLSA ने कहा एकदम फिट है कोटक-फेडरल डील, जानिये कोटक बैंक को इस मर्जर से कैसे होगा फायदा
सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोटक-फेडरल डील एकदम फिट बैठ रही है। ब्रोकरेज ने कोटक महिंद्रा बैंक पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2100 रुपये तय किया है

फेडरल बैंक (Federal Bank) और कोटक बैंक (Kotak Bank) के शेयरों में आज भी एक्शन देखने को मिला। फेडरल और कोटक बैंक के मर्जर की अटकलों के चलते इन दोनों में आज भी एक्शन रहा हैं। सीएनबीसी-आवाज़ ने कल ही सूत्रों के हवाले से इस खबर को ब्रेक किया था। हालांकि फेडरल बैंक ने इस खबर का खंडन किया था जबकि कोटक बैंक ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।

वहीं आज दिग्गज ब्रोकरेह हाउस CLSA ने भी कोटक-फेडरल संभावित डील पर पॉजिटिव संकेत दिये हैं। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में ये डील साकार रूप लेती हुई दिखाई दे सकती है। इतना ही नहीं कोटक बैंक और फेडरल बैंक की डील होने पर किसे कितना होगा फायदा होगा इस पर भी उन्होंने एक रिपोर्ट बनाई है।

कोटक-फेडरल संभावित डील पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि CLSA का मानना है कि अगर ये डील हो जाती है तो कोटक बैंक के EPS और बुक वैल्यू में ग्रोथ संभव है। वहीं कोटक बैंक के साथ डील होना फेडरल बैंक के लिए पॉजिटिव साबित होगा। इससे कोटक बैंक की लोन ग्रोथ और मजबूत होगी।

यतिन मोता ने आगे कहा कि सीएलएसए की रिपोर्ट के मुताबिक यदि फेडरल और कोटक बैंक का मर्जर होता है तो कोटक बैंक को कम लागत पर डिपॉजिट मिलेंगे। इसके साथ ही फेडरल बैंक के साथ मर्जर करने पर कोटक को बड़ा ब्रांच नेटवर्क मिलेगा। सीएलएसए ने कोटक बैंक पर पॉजिटिल रुझान दिया है। उन्होंने इस पर खरीदारी की राय दी है और इसका टारगेट प्राइस 2100 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें