नये हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में ऑटो शेयर की रफ्तार बिना ब्रेक के आगे बढ़ रही है। दिग्गज ऑटो स्टॉक्स मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प में जोरदार तेजी देखने को मिली है। यहां तक कि ऑटो सेक्टर से जुड़े अन्य शेयरों में भी उछाल नजर आ रहा है। आज ऑटो शेयरों टॉप गियर में ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इस पर सीएनबीसी-आवाज़ की हर्षदा सावंत ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी की क्या वजह है-
हर्षदा सावंत ने कहा कि EV शेयरों पर फोकस बढ़ा है। सरकार ने EV चार्जिंग इंफ्रा को लेकर नई गाइडलाइंस को और आसान कर दिया है। इसके तहत अब सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन के लिए लाइसेंस जरूरी नहीं होगा। अगर आपके पास इलेक्ट्रिक वेहिकल है तो आपको घर के इलेक्ट्रिक कनेक्शन से चार्जिंग की छूट होगी। यानी कि अब घर में चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए लाइसेंस नहीं लेना होगा।
हर्षदा ने कहा कि केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी ईवी को बढ़ावा देने के लिए जोर लगा रही है। सरकारें अपने हिसाब से इसके लिए गाइडलाइंस को आसान बना रही हैं। दिल्ली सरकार ने राइड एग्रीगेटर्स के लिए EV जरूरी किया है। यहां तक कि सामान की डिलिवरी के लिए भी EV जरूरी कर दिया है।
PLI स्कीम मंजूर, फोकस में RIL/M&M/AMARA RAJA/EXIDE
हर्षदा सावंत ने आगे कहा कि सरकार द्वारा बैटरी स्टोरेज से जुड़ी कंपनियों के लिए PLI स्कीम मंजूर कर ली गई है। इसके साथ ही 18000 करोड़ रुपये की PLI स्कीम के लिए कंपनियां शॉर्टलिस्ट भी की जा चुकी है। शॉर्टलिस्ट की गई कंपनियों में RIL, M&M, AMARA RAJA समेत 10 कंपनिया शामिल हैं। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
इस कंपनी का ई-मोबिलिटी पर जोर है। इसके लिए कंपनी Ather Energy में 420 करोड़ का निवेश करेगी। ये निवेश एक या कई चरणों में किया जायेगा। बता दें कि Ather Energy बंगलुरू की EV स्टार्ट-अप कंपनी है।
TATA MOTORS की अगले वित्त वर्ष में 50,000 EVs बनाने का प्लान
हर्षदा ने कहा आज टाटा मोटर्स पर भी फोकस बना हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले वित्त वर्ष में 50,000 EVs बनाने की कंपनी की योजना है। कंपनी ने वेंडर्स को 50,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने का भरोसा दिया है। 2 साल में 1.25 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने की कंपनी की योजना है। कंपनी को 2 साल में EVs से 5000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू की उम्मीद है।
फिलहाल कंपनी के पास 15,000 EVs की बुकिंग है। रिपोर्ट मिली है कि कंपनी द्वारा 10 लाख रुपये से कम की 2 अफोर्डेबल EV उतारने की तैयारी की जा रही है। कंपनी द्वारा Tiago, Punch और Altroz के EV मॉडल उतारने की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू है।
सरकार के द्वारा ईवी को बढ़ावा दिये जाने और गाइडलाइंस आसान किये जाने से ईवी कम्पोनेंट बनाने वाली कंपनियां SONA COMSTAR और MINDA को फायदा होगा। वहीं ईवी Charging प्लेयर के रूप में EXIDE, AMAR RAJA, M&M, L&T, RIL और TATA Power जैसी कंपनियों का कारोबार भी बढ़ेगा।