मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने कमाई के लिए आज WIPRO में सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार कंसोलिडेशन के मूड में है। बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। लेकिन पिछले आधे घंटे में निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी दिख रही है। बैंक निफ्टी हरे निशान में आ गया है। निफ्टी में भी सुधार दिख रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स आज की एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज के LONGS रोल्स वाले स्टॉक्स
BEL PEL, GODREJ CP और METROPOLIS
वायदा बाजार में आज के SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स
IDFC, TITAN, HDFC और WIPRO
निफ्टी की रेंज
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17500, 17600 और 17700 के स्तर पर नजर आये
निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17500, 17400 और 17300 के स्तर पर नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38100 और 38200 के स्तर पर नजर आये
बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 37500, 37400 और 37300 के स्तर पर नजर आये
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज बाजार में जो उथल-पुथल दिखाई दे रही है उसके पीछे की प्रमुख वजहों में से एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में आई हुई मुनाफावसूली है। इसकी वजह से इंडेक्स में थोड़ा सोच-समझकर ट्रेड लेने की सलाह होगी।
अमित सेठ के आज के ट्रेडिंग आइडियाज
SBI APRIL FUT : खरीदें- 522 रुपये, लक्ष्य-535 रुपये, स्टॉपलॉस- 515 रुपये
ICICI BANK APRIL FUT : खरीदें- 756 रुपये, लक्ष्य-772 रुपये, स्टॉपलॉस- 747 रुपये
BALRAMPUR CHINI APRIL FUT : खरीदें- 521 रुपये, लक्ष्य-550 रुपये, स्टॉपलॉस- 510 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः WIPRO
अमित सेठ ने आज का सस्ता ऑप्शन बताते हुए आईटी सेक्टर के इस दिग्गज शेयर को चुना है। उन्होंने कहा कि विप्रो में कमजोरी देखने को मिल रही है इसलिए इसमें पुट ऑप्शन लेने की सलाह होगी। उन्होंने कहा कि विप्रो की अप्रैल सीरीज की 580 के स्ट्राइक वाली पुट 15 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें 22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )