Rocket Share: निवेशकों का 1 लाख रुपया 2 साल में हुआ 18 लाख, 36 रुपये का स्टॉक 2 सालों में 1725% बढ़कर हुआ 650 रुपये

इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 747.90 रुपये जबकि 52-हफ्ते का न्यूनतम स्तर 213.25 रुपये रहा है

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 2:58 PM
पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक ने 100 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है

Multibagger stock: भारतीय सेकेंडरी मार्केट में 2020 में कोविड -19 महामारी के प्रकोप के बाद भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि 23 मार्च 2020 को अपना निचला स्तर बनाने के बाद पिछले दो वर्षों में बाजार में तेजी देखने को मिली। इस दौरान बाजार ने कई मल्टीबैगर शेयर भी दिये। इन मल्टीबैगर स्टॉक्स से इसमें पैसा लगाने वाले निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई।

FY22 में भारतीय सेकेंडरी मार्केट ने 190 से अधिक मल्टीबैगर स्टॉक दिए हैं। वहीं Q4FY22 में लगभग 90 शेयरों ने अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। Borosil के शेयर उन मल्टीबैगर शेयरों में से एक हैं। इसने पिछले दो वर्षों में तेजी से वापसी की है। इन दो वर्षों में यह शेयर लगभग 36 रुपये प्रति शेयर के स्तर से बढ़कर 650 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में इसने लगभग 1725 प्रतिशत की तेजी दिखाई है।

Borosil शेयर के भाव का लेखा-जोखा


पिछले एक महीने में यह रॉकेट स्टॉक लगभग 557.50 रुपये से 650 रुपये के स्तर तक बढ़ गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 16.50 प्रतिशत तेजी देखने को मिली। पिछले छह महीनों में, Borosil के शेयर का भाव लगभग 330 रुपये से बढ़कर 650 रुपये हो गया है। इस अवधि में इसमें लगभग 100 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है।

BANDHAN BANK, MACROTECH और Paytm पर ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक लगभग 245 रुपये से 650 रुपये तक बढ़ गया। इस अवधि में Borosil में लगभग 165 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी तरह Borosil के शेयर लगभग 35.70 रुपये (एनएसई पर 9 अप्रैल 2020 को बंद भाव) से बढ़कर 650 रुपये के भाव पर पहुंच गए हैं। इस तरह देखा जाये तो इन दो वर्षों में Borosil में 1725 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

1 लाख रुपया दो साल में हुआ 18.25 लाख

Borosil के शेयर के पिछले 2 साल के भाव पर नजर डालें तो यदि एक निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उनका 1 लाख रुपये आज 1.16 लाख रुपये हो जाता। अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले Borosil के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उनका 1 लाख रुपये आज लगभग 2 लाख रुपये हो जाता। अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करके उसमें बना रहता तो उसका 1 लाख रुपये आज 2.65 लाख रुपये हो जाता।

इसी तरह अगर किसी निवेशक ने दो साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख रुपये आज 18.25 लाख रुपये हो जाता।

Borosil शेयरों की वर्तमान मार्केट कैपिटल 8500 करोड़ रुपये के करीब है। मिंट में छपी खबर के मुताबिक इसकी बुक वैल्यू प्रति शेयर 47 रुपये से थोड़ा ऊपर है। इसका वर्तमान ट्रेड वॉल्यूम 5,55,477 है, जो पिछले 20 दिनों के औसत वॉल्यूम 3,23,154 से काफी अधिक है। इसका 52-हफ्ते का उच्च स्तर 747.90 रुपये है। इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर 213.25 रुपये प्रति शेयर रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।