DB Realty के शेयरों ने हिट किया अपरसर्किट, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत ने दिखाया अपना असर

डीबी रियल्टी राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी शामिल है और यह हाल का मल्टीबैगर स्टॉक भी साबित हुआ है । इसका 52 वीक लो 16.75 रुपये का है और इसका 52 वीक हाई 134.05 रुपये का है।

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 11:59 AM
इसका 52 वीक लो 16.75 रुपये का है और इसका 52 वीक हाई 134.05 रुपये का है।

2 मार्च यानी आज के शुरुआती कारोबार में DB Realty के शेयरों में अपरसर्किट हिट करता नजर आया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेजों को सूचित किया है कि उसको अपनी मुंबई स्थित जमीनों का मालिकाना हक मिल गया है।

बता दें कि मुंबई स्थित कंपनी के जमीन के मालिकाना हक का मामला सुप्रीम कोर्ट में था। जिसको लेकर एक PIL दाखिल की गई थी। जिसको सुप्रीम कोर्ट ने 28 फरवरी को डीबी रियल्टी के पक्ष में खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के जरिए कंपनी की सहायक कंपनी Esteem Properties को मुंबई स्थित जमीन के डेवलपमेंट की मंजूरी दे दी है।

10:23 बजे के आसपास यह स्टॉक एनएसई पर 99.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 174.30 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 16,619.60 के आसपास कारोबार कर रहा था।


यह भी पढ़े- फरवरी में सुस्त रही गाड़ियों की बिक्री, आज के कारोबार में फिसले Bajaj Auto, Eicher Motors और TVS के शेयर

बता दें कि मुंबई हाईकोर्ट ने 7 मई 2010 को दिए गए अपने ऑर्डर के जरिए Esteem Properties को इस जमीन के डेवलपमेंट से रोक दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ Esteem Properties ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी अपील की सुनवाई करते हुए 28 फरवरी को मुंबई स्थित इस जमीन पर कंपनी के मालिकाना हक को मंजूरी दे दी है।

इस निर्णय के साथ ही अब Esteem Properties मुंबई के अंधेरी ईस्ट में स्थित लगभग 22,000 वर्गमीटर की इस खाली फ्री होल्ड जमीन का डेवलपमेंट कर सकेंगी। कंपनी इस जमीन पर 20 लाख वर्ग फूट सेलेबल एरिया डेवलप करना चाहती है जो grade A ऑफिस स्पेस होगा। यह डेलवपमेंट अगले 3 साल में किया जाना है।

बता दें कि डीबी रियल्टी राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी शामिल है और यह हाल का मल्टीबैगर स्टॉक भी साबित हुआ है । इसका 52 वीक लो 16.75 रुपये का है और इसका 52 वीक हाई 134.05 रुपये का है। पिछले 1 साल में इस स्टॉक ने 221 फीसदी की रिटर्न दिया है जबकि पिछले 3 महीने में यह शेयर 140 फीसदी भागा है। पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 6.12 फीसदी चढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।