Dealing Rooms में डीलर्स ने आज एक टेलीकॉम और दूसरे आईटी स्टॉक में दी बिकवाली की सलाह

डीलर्स ने इस टेलीकॉम स्टॉक में STBT की सलाह देते हुए इस शेयर के 705-710 रुपये तक गिरने की उम्मीद जताई है

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
आज बिकवाली के लिए सुझाये गये आईटी स्टॉक में डीलर्स को इस शेयर में 60-80 रुपये की गिरावट आने की उम्मीद नजर आ रही है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


BHARTI AIRTEL

डीलर्स ने आज दो स्टॉक्स में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। आज के बाजार को देखते हुए डीलिंग रूम्स में दोनो स्टॉक्स में बिकवाली करने की सलाह दी गई है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने भारती एयरटेल के स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की स्ट्रैटेजी अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को शेयर 705-710 रुपये तक गिरने की उम्मीद है। इस शेयर में आज नए शॉर्ट बने है।

Gensol Engineering ने 140 करोड़ रुपये में बेची 10% हिस्सेदारी, EV बनाने में होगा फंड का उपयोग

MINDTREE

दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स में आईटी स्टॉक पर दांव लगाया गया है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को माइंडट्री के शेयर में बिकवालीकरने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस शेयर में 60-80 रुपये की गिरावट आने की संभावना दिख रही है। इसमें अगस्त सीरीज में ओपन इंटरेस्ट 16% बढ़ा है। वहीं एक्सपायरी से पहले शेयर में नए शॉर्ट बनने की आशंका भी बनी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।