अहमदाबाद स्थित रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Ltd) ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के एक समूह को 140 करोड़ रुपये में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।
अहमदाबाद स्थित रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Ltd) ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के एक समूह को 140 करोड़ रुपये में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।
कंपनी इस जुटाई गई राशि को चाकन, पुणे में एक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण यूनिट स्थापित करने और अपने सौर ईपीसी कारोबार को बढ़ाने के लिए उपयोग करेगी।
जेनसोल के प्रबंध निदेशक अनमोल सिंह जग्गी (Anmol Singh Jaggi, Managing Director, Gensol) ने मनीकंट्रोल से कहा "इस फंडिंग के साथ जेनसोल ने भारत में बने हुए एक मजबूत इलेक्ट्रिकल व्हीकल की डिलीवरी बढ़ाने का काम करेगी। इसके साथ ही अपने सौर ईपीसी कारोबार का विस्तार करने की योजना भी बनाई है।"
कंपनी की योजना अगले साल से महाराष्ट्र के पुणे में चाकन औद्योगिक क्षेत्र में कार बनाने की है।
जग्गी ने कहा “हम 2023 की पहली तिमाही के दौरान पुणे के कारखाने में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य बना रहे हैं। जिसमें शुरुआत में 14,400 कारों का निर्माण करने की क्षमता है। इसके बाद जनवरी 2024 से डिलीवरी शुरू होगी। हम इस काम के लिए कम से कम 150 ऑटोमोबाइल इंजीनियरों और डिजाइनरों को भी काम पर रखेंगे। इसके लिए हम 250-400 करोड़ रुपये कई चरणों में निवेश करेंगे। ”
जग्गी ने पहले मनीकंट्रोल को एक्स्क्लूसिव रूप से बताया था कि जेनसोल ने आम जनता के लिए एक इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बनाई है। जिसकी कीमत 5 लाख रुपये से 6 लाख रुपये के बीच होगी। ये कार तीन घंटे का चार्जिंग किये जाने के बाद सीमा 200 किमी तक जा सकगी। इसकी स्पीड 95+ किमी प्रति घंटा होगी।
उन्होंने अब कहा कि ई-कार में रिमोट एक्सेस, जियो-फेंसिंग, 4 जी क्लाउड कनेक्टिविटी, एक एयरकंडीशन्ड/हीटेड केबिन भी होगा।
दोपहर 1:11 बजे जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई पर 1404.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 1,274.06 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस तरह साल 2022 में अब तक यह शेयर अपने निवेशकों को 531.39% प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।