जनवरी सीरीज की एक्सपायरी के दिन बैंक शेयरों के दम पर बाजार की रिकवरी की पुरजोर कोशिश देखने को मिल रही है।, निचले स्तरों से 700 अंकों से ज्यादा चढ़कर बैंक निफ्टी हरे निशान में आया। निफ्टी में भी निचले स्तरों से सुधार दिख रहा है और फिलहाल निफ्टी 17100 के ऊपर कारोबार करता नजर आ रहा है। SBI, AXIS BANK, KOTAK BANK और CIPLA ने बाजार में जोश भरा।
सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने इस दिग्गज ऑटो स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। आज इस स्टॉक में Domestic funds द्वारा खरीदारी की जा रही है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 8800-8850 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा फरवरी सीरीज में फ्रेश लॉन्ग बनते हुए दिखाई दिये हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में इस रियल्टी स्टॉक में खरीदारी करने की राय मिली है। डीलर्स ने इसमें BTST रणनीति अपनाने की सलाह दी। डीलर्स के मुताबिक इसमें 4-5% की ट्रेडिंग अपसाइड देखने को मिलेगी। वहीं इसमें निचले स्तरों पर HNIs खरीदारी कर रहे हैं।