टोरेंट फार्मास्युटिकल्स (Torrent Pharmaceuticals) के दिसंबर तिमाही के मुनाफे में 16 प्रतिशत की गिरावट के एक दिन बाद 27 जनवरी को कंपनी के शेयर का भाव 15 प्रतिशत से अधिक गिर गया। Torrent Pharmaceuticals ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी बाजार में सुस्त प्रदर्शन के कारण दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा घटकर 249 करोड़ रुपये रह गया। इस दवा निर्माता कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में 297 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने एक बयान में कहा कि तीसरी तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी की आय 2,108 करोड़ रुपये रही जो कि एक साल पहले 1,995 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने कहा कि इस अवधि के दौरान उसकी अमेरिकी कारोबार से आय 235 करोड़ रुपये रही जिसमें सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की गिरावट दिखी है।
बीएसई पर दोपहर 12:32 बजे शेयर 480.40 रुपये या 15.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,680.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 2,940 रुपये के इंट्रा डे हाई और 2,642.05 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ है।
यह शेयर 50,504 शेयरों के वॉल्यूम के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि इसके पांच दिन के औसत 3,925 शेयरों की तुलना में 1,186.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ग्लोबल रिसर्च एंड ब्रोकिंग फर्म सीएलएसए (CLSA) ने स्टॉक को खरीदारी से आउटपरफॉर्म की रेटिंग देते हुए डाउनग्रेड किया है और लक्ष्य को 3,850 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 3,350 रुपये कर दिया है। उनका नजरिया है कि Q3 की आय अनुमान से कम थी, जो कि सालाना मार्जिन में 5 पीपीटी की तेज गिरावट के कारण थी। भारत की बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि ठोस रही, लेकिन अमेरिका और यूरोपीय यूनियन की बिक्री अनुमान से कम रही।
सीएलएसए ने कहा, "भारत और ब्राजील में कीमतों में बढ़ोतरी से प्रेरित दो तिमाहियों में मार्जिन में सुधार होना चाहिए। भारत के कारोबार पर हमारा आउटलुक मजबूत बना हुआ है, जो हमें स्टॉक पर कंस्ट्रक्टिव नजरिया देता है।"
दूसरी ओर, गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने स्टॉक पर 'खरीदारी' की रेटिंग दी है, लेकिन लक्ष्य को 3,555 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 3,555 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि Q3 का रिजल्ट अनुमान से खराब था, अमेरिकी चिंताओं ने भारत और ब्राजील के प्रदर्शन को ऑफसेट किया। अमेरिकी कारोबार में टॉपलाइन की रफ्तार कमजोर रही। हमने मार्जिन के धीमी गति से बढ़ने के कारण वित्त वर्ष 22-24 के ईपीएस अनुमानों को घटाया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )