Get App

Dealing Rooms Check: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के प्राइस हाइक और चुनावों के एक्जिट पोल पर टिकी हैं ब्रोकरेजेस की नजरें

ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में क्रूड और यूरोप में सप्लाई की दिक्कतों की वजह से दबाव दिखाई दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 5:08 PM
Dealing Rooms Check: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के प्राइस हाइक और चुनावों के एक्जिट पोल पर टिकी हैं ब्रोकरेजेस की नजरें
डीलर्स की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के प्राइस हाइक और पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती पर नजर बनी हुई है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

यतिन ने डीलिंग रूम्स चेक में आज बताया कि बाजार में डीलर्स की कहां नजर थमी हुई है। उन्होंने कहा कि क्रूड और यूरोप में सप्लाई की दिक्कत से ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में दबाव दिखाई दे रहा है। वहीं मौजूदा स्तरों पर भी FIIs की बैंकिंग में बिकवाली जारी है लिहाजा बैंकिंग शेयरों में भी मंदी नजर आ रही है। इसके अलावा क्रूड की तेजी से पेंट शेयरों में गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें