सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
कल की तरह आज भी ब्रोकरेजेस ने एक बार फिर सीमेंट स्टॉक पर अपना दांव खेला है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आज जेके सीमेंट में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। उनका मानना है कि इसमें 2500-2525 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा आज cement stocks में लॉन्ग पोजीशन बनती हुई देखी गई। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में आज HNI buying देखने को मिली।
दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलिंग रूम्स में इस बैंकिंग स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें पोजीशनल खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आने वाले दिनों में 44-45 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इस काउंटर में फंड द्वारा बिकवाली देखने को मिल रही है। हालांकि अप्रैल सीरीज में Fresh buying भी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)