सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आज बैंकिंग स्टॉक में दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स ने बंधन बैंक के स्टॉक पर BTST STRATEGY यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 305-307 रुपये के लेवल्स देखने को मिलेंगे। आज इस स्टॉक में 5 लाख शेयरों तक ओपन इंटरेक्ट देखने को मिला। आज इसमें फ्रेश लॉन्ग भी बनते हुए दिखे हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में ब्रोकरेजेस ने आज अपने क्लाइंट्स को इस स्टील स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी। डीलर्स ने अपने ग्राहकों को जेएसपीएल में पोजीशनल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स को इस स्टील स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 525-530 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। आज के कारोबार में स्टील स्टॉक्स में फंड्स की तरफ से खरीदारी होती हुई नजर आई है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)