न्यू मर्जर प्लान के प्रस्ताव पर झूम उठे Equitas SFB और Equitas Holdings के शेयर

Emkay Research की रिपोर्ट के मुताबिक मर्जर पूरा होने के बाद ESFB एक युनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 3:24 PM
Emkay Research ने 80 रुपये के टारगेट के साथ Equitas Small Finance Bank पर खरीदारी की रेटिंग दी है

नये मर्जर के प्रस्ताव के चलते इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank (ESFB)) के शेयर की कीमत 22 मार्च को 8.58 प्रतिशत और इक्विटास होल्डिंग्स लिमिटेड (Equitas Holdings Ltd) के शेयर इंट्राडे में 10 प्रतिशत तक चढ़ गये। वहीं विलय के एक नए प्रस्ताव के बाद इक्विटास होल्डिंग्स शेयरधारकों के लिए शेयर-स्वैप अनुपात में सुधार हुआ है।

नये प्लान के तहत इक्विटास होल्डिंग्स के शेयरधारकों को प्रत्येक 100 शेयरों के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक के 231 यूनिट्स मिलेंगी। ये पहले के प्लान में प्रस्तावित 226 यूनिट्स से अधिक है। नया प्लान नियामक और अदालत के अनुमोदन के अधीन है। मर्जर के बाद होल्डिंग कंपनी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और ESFB की 100 प्रतिशत सार्वजनिक हिस्सेदारी होगी।

Emkay Research की रिपोर्ट के अनुसार, स्वैप अनुपात (231:100) के आधार पर होल्डिंग कंपनी के शेयरधारकों को Equitas SFB में 79 करोड़ शेयर या 71 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। इसका वैल्यूएशन 41.8 अरब रुपये (ईएसएफबी का 53 रुपये का वर्तमान मार्केट प्राइस को मानते हुए) होगा। जबकि इसका वर्तमान वैल्यूएशन 36.9 अरब रुपये है।


इस प्रकार वैल्यूएशन पर 14 प्रतिशत प्रीमियम को देखते हुए प्लान होल्डिंग कंपनी के शेयरधारकों को स्वीकार्य होना चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ESFB में कंपनी के शेयरधारकों के मालिकाना हक में (प्रत्यक्ष हिस्सेदारी 71 प्रतिशत बनाम अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी 74.6 प्रतिशत पर के लिहाज से) 3.3 प्रतिशत तक कमी आयेगी।

दूसरे दिन बाजार में कंसोलिडेशन, जानें कहां बन रहे लॉन्ग, कहां शॉर्ट और इस हफ्ते की एक्सपायरी के लिए रेंज

रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है "कुल मिलाकर, ESFB ने MFIs से परे अपने एसेट्स बेस में विविधता लाते हुए लायब्लिटी के मोर्चे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि कोविड के झटके के कारण इसकी एसेट क्वालिटी कमजोर हुई है, इसलिए ESFB को पोर्टफोलियो क्वालिटी / मिक्स में सुधार पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही बेहतर प्रोविजनिंग बफर्स भी बनाना चाहिए। हमारा मानना ​​​​है कि मर्जर पूरा होने के बाद ESFB एक युनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा, जो कि ESFB के लिए लॉन्ग-टर्म के लिए पॉजिटिव होगा। "

ब्रोकरेज फर्म ने Equitas Small Finance Bank पर 80 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है।

आज दोपहर 12.30 बजे, Equitas SFB 1.3 प्रतिशत बढ़कर 54 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी तरफ Equitas Holdings बीएसई पर 2.3 प्रतिशत बढ़कर 110.40 रुपये हो गया था।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।