दूसरे दिन बाजार में कंसोलिडेशन, जानें कहां बन रहे लॉन्ग, कहां शॉर्ट और इस हफ्ते की एक्सपायरी के लिए रेंज
वायदा बाजार में RAIN, INTELECT, BSOFT और ONGC में लॉन्ग्स बनते दिखे
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 2:12 PM
शिवांगी सारडा ने सस्ता ऑप्शन के रूप में Tech Mahindra में कॉल खरीदने की सलाह दी
बाजार में लगातार दूसरे दिन कंसोलिडेशन दिख रहा है। निफ्टी 17050 के आसपास घूम रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा नजर आ रही है। इंट्राडे में बैंक निफ्टी 35500 के नीचे भी फिसल गया था। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते की एक्सपायरी के लिए लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारे एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा हैं। शिवांगी ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
फ्यूचर मार्केट्स में इस स्टॉक्स में आज बनते दिखे LONGS
RAIN, INTELECT, BSOFT और ONGC
फ्यूचर मार्केट्स में इस स्टॉक्स में आज बनते दिखे SHORTS
Apollo Hospital, Godrej CP, HUL और ZEEL
फ्यूचर मार्केट्स में इस स्टॉक्स में आज बनती दिखी LONG UNWINDING
शिवांगी सारडा का सुझाया आज का सस्ता ऑप्शनः Tech Mahindra
शिवांगी ने कहा कि आज उन्होंने टेक्नोलॉजी सेक्टर से टेक महिंद्रा का स्टॉक चुना। उन्होंने कहा कि इसमें आने वाले दिनों में तेजी देखने को मिल सकती है। इसकी मार्च सीरीज की 1520 के स्ट्राइक वाला कॉल ऑप्शन खरीदने की सलाह शिवांगी ने दी है। उन्होंने ये कहा कि इस कॉल ऑप्शन में जल्द ही 45 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )