शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में 1 खिलाड़ी के स्टॉक्स ने 1 दिन में कमाया 6.83% रिटर्न, जानें आज किन शेयर्स पर है इनकी नजर

कुणाल राम्भिया के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 6.83% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 12:00 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। नया हफ्ता और 3 नए खिलाड़ियों के बीच मुनाफे के लिए मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते The Streets के कुणाल रांभिया, Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय और 5Paisa.com के रुचित जैन के बीच मुकाबला हो रहा है। हालांकि इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY-1

पहले दिन कुणाल राम्भिया की टॉप कॉल VALIANT ORGANICS रही जिसने 7.2% का रिटर्न दिया


पहले दिन विभोर वार्ष्णेय की टॉप कॉल WIPRO रही जिसने 0.5% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-1 RETURN

पहले दिन की समाप्ति पर कुणाल राम्भिया के सुझाये स्टॉक्स ने 6.83% का रिटर्न दिया

पहले दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स ने 4.68% का निगेटिव रिटर्न दिया

पहले दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 2.36% का निगेटिव रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

The Streets के कुणाल रांभिया का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mphasis

कुणाल ने कहा कि इसमें 3172 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 3090 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

HUL और BANDHAN BANK पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला शेयरः BUY Graphite India

विभोर ने इस स्टॉक में 515 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 492 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 560 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Schaeffler India

रुचित ने कहा कि इस स्टॉक में 1865 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2100 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1800 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

The Streets के कुणाल रांभिया का कमाईवाला स्टॉकः SELL Maruti Suzuki

कुणाल ने कहा कि इसमें 7651 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 7300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 7800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला शेयरः BUY VIP

विभोर ने इस स्टॉक में 645 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 624 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 685 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।