HUL और BANDHAN BANK पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

MACQUARIE ने HUL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर लक्ष्य 2600 रुपये प्रति शेयर तय किया है

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 11:00 AM
HUL और BANDHAN BANK पर जानें ब्रोकर्स का नजरिया

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerage on HUL

MACQUARIE की HUL पर राय


MACQUARIE ने HUL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में डिमांड ट्रेंड कमजोर रहने की आशंका है। इसके अलावा शहरों के मुकाबले गावों में मांग कम संभव नजर आ रही है। वहीं Q4 में वॉल्यूम पर दबाव दिख सकता है। जबकि लागत बढ़ने से EBITDA ग्रोथ 8% तक ही संभव है। इस पर महंगाई का दबाव और कमजोर ग्रामीण मांग का असर दिखेगा।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Wipro, L&T, Emami और अन्य स्टॉक्स

Brokerage on BANDHAN BANK

MACQUARIE की BANDHAN BANK पर राय

MACQUARIE ने BANDHAN BANK पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 320 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि असम MFI राहत योजना के तहत 2500 करोड़ लोन माफ होंगे। लोन माफी की राशि 7,500 करोड़ रुपये से घटाकर 2500 रुपये की है।

वहीं इस नए फैसले से बैंक की रिकवरी बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। असम के माइक्रो फाइनेंस का खाते में 10% योगदान है। बैंक रीस्ट्रक्चर्ड लोन पर ब्याज लेना जारी रखेगी। पूर्वी क्षेत्रों में कारोबार में ग्रोथ को लेकर चिंता बरकरार है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।