एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (FMCG giant Hindustan Unilever) मसाले बनाने वाली कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए महाशियान दी हट्टी (Mahashian Di Hatti) जो कि एमडीएच (MDH) के रूप में मशहूर है, के साथ चर्चा कर रही है। इस बारे में मिंट ने 22 मार्च की रिपोर्ट छापी है। इस कंपनी के राष्ट्रीय स्तर पर कारोबार को देखते हुए MDH का वैल्यूएशन 10,000-15,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। इस चर्चा के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों हवाले से ऐसा कहा गया है।
हालांकि मनीकंट्रोल (Moneycontrol) स्वतंत्र रूप से इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका है।
इस तरह के अन्य अधिग्रहणों में मसाला निर्माताओं ने Ebitda के 12-15 गुना मूल्य के मूल्यांकन को कोट किया है। उदाहरण के लिए आईटीसी (ITC) ने कोलकाता के सनराइज फूड्स (Sunrise Foods) को 2,150 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसका मूल्यांकन पिछले साल के ऑपरेटिंग प्रॉफिट से 25 गुना अधिक था।
सनराइज का FY20 Ebitda 88 करोड़ रुपये था जबकि रेवन्यू 591 करोड़ रुपये रहा था। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो एमडीएच ने 1,191 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री पर वित्त वर्ष 2021 में 507 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सूत्रों ने कहा कि MDH Spices के संस्थापक धर्मपाल गुलाटी (Dharampal Gulati) की मृत्यु के बाद कंपनी अन्य समूहों के साथ भी चर्चा कर रही है। लेकिन यहां यह पता नहीं चल सका है कि डील के लिए किसने रुचि दिखाई है।
बाजार संभावनाएं (Market prospects)
मार्की इन्वेस्टिंग बैंकिंग फर्म एवेंडस कैपिटल (Avendus Capital) का अनुमान है कि भारत का ब्रांडेड मसाला बाजार 2025 तक दोगुना होकर 50,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।
विश्लेषकों का मानना है कि HUL के इस क्षेत्र में उतरने से मसालों के कारोबार में हलचल बढ़ सकती है। खासकर अगर अधिग्रहण के बाद एमडीएच को बढ़ावा देने के लिए एचयूएल अपनी वितरण क्षमता का उपयोग करती है।
विश्लेषकों के मुताबिक इसका टियर ।। शहरों के आगे बढ़ना एक चुनौती भी होगा क्योंकि टियर III, IV और V शहरों में वहां लोकल ब्रांड्स ने सालों से अपने ग्राहकों के प्रति अपने प्रोडक्ट्स के भरोसे को बरकरार रखा है।
रिपोर्ट के अनुसार, एचयूएल और एमडीएच स्पाइसेस ने सवालों का जवाब नहीं दिया।
MDH Spices भारत में 60 से अधिक उत्पाद बेचता है और कम से कम 1,000 थोक विक्रेताओं और लाखों रिटेल विक्रेताओं के साथ कारोबार करता है। इसकी वेबसाइट का दावा है कि कंपनी एक दिन में 30 टन मसालों का उत्पादन कर सकती है