Get App

दिलीप बिल्डकॉन, एस्कॉर्ट्स और ट्राइडेंट में कल दिखी जोरदार तेजी, अब इनमें रहें बनें या निकलें

सेंसेक्स कल 250 अंक बढ़कर 54768 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 60 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 16340 पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 11:03 AM
दिलीप बिल्डकॉन, एस्कॉर्ट्स और ट्राइडेंट में कल दिखी जोरदार तेजी, अब इनमें रहें बनें या निकलें
Trident- इस स्टॉक में ट्रेडरों को सलाह होगी कि वे इस पुलबैक मोमेंटम में पॉजिटीव रुझान के साथ 44-46 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं

कल का दिन बुल्स के लिए एक और बढ़िया दिन रहा था। बाजार में बने पॉजिटिव सेटीमेंट के चलते सेंसेक्स-निफ्टी कल डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाते नजर आए थे। इसके साथ ही इनमें हायर हाई औऱ हायर लो फॉर्मेशन देखने को मिला था। बैंक, ऑटो और मेटल स्टॉक्स में आई खरीदारी में बाजार को सपोर्ट मिला था।

सेंसेक्स कल 250 अंक बढ़कर 54768 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 60 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 16340 पर बंद हुआ। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप और स्म़ॉलकैप शेयरों में भी खरीदार देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली । वहीं स्म़ॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Hot Stocks : बाजार में और तेजी आने की संभावना कायम, 2-3 हफ्तों में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर रहे नजर

कल के कारोबार में Escorts Kubota के शेयर में 5.3 फीसदी की रैली देखने को मिली थी और यह 1,755.35 रुपये पर बंद हुआ था। यह इस स्टॉक में 6 अप्रैल के बाद आई अब तक की सबसे बड़ी तेजी थी। Dilip Buildcon का शेयर भी ऐक्शन में था। कल यह स्टॉक 7.2 फीसदी की बढ़त के साथ 219.1 के स्तर पर बंद हुआ था जो 10 जून के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल था। Trident का शेयर भी कल बढ़त के साथ खुला था और इसमें 39.9 रुपये पर अपरसर्किट लगता नजर आया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें